वर्ष 2018 का पहला ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो 31 जनवरी को पूरे भारत में देखा जा सकेगा।
चंद्रग्रहण 2018: इस बार होगी अद्भुत खगोलीय घटना, देखने से चूक गए तो पछताएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में ग्रहण की अवधि लगभग पौने चार घंटे की होगी, जिसमें 1:32 मिनट तक पूर्ण ग्रहण होगा। दिल्ली में शाम 5:53 बजे ग्रहण शुरू होगा। इस समय क्षितिज से नीचे होने के कारण चांद ग्रहण के साथ ही उदय होता दिखेगा। दिल्ली में शाम 6:59 बजे पूर्ण ग्रहण नजर आएगा जो 1:32 मिनट रहने के बाद क्रमश: घटने लगेगा। 9:38 बजे ग्रहण समाप्त होगा।
आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के निदेशक डॉ. अनिल पांडे ने बताया कि 31 जनवरी को चांद अपनी कक्षा में अपेक्षाकृत पृथ्वी के बहुत निकट होगा, क्योंकि इन दिनों चांद पृथ्वी से सामान्य दूरी से कम के परिक्रमा पथ पर है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार इस दूरी पर चंद्रमा का आकार सामान्य से लगभग सात प्रतिशत बड़ा और इसकी चमक करीब 14 फीसदी ज्यादा नजर आती है।