फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2000 रुपए के नोट को लेकर यह खबर बढ़ा देगी टेंशन, ध्यान नहीं दिया तो मुसीबत झेलेंगे

Mon, 29 Jan 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Jan 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees note may create big problem for you
दो हजार का नोट - फोटो : self

2000 रुपए के नोट के बबारे में यह खबर एक बार फिर से आपकी टेंशन बढ़ा देगी। ध्यान देंगे तो फायदे में रहेंगे।

2000 rupees note may create big problem for you
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : WordPress

दरअसल, बैंकों और एटीएम में दो हजार रुपये के नोटों का संकट हो गया है। एटीएम से केवल 500 और 100 रुपये के नोट निकल रहे हैं। ऐसे में एटीएम जल्दी खाली हो रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं बैंकों के पास 200 रुपये के नोट हैं, लेकिन एटीएम में सेटिंग न होने की वजह से लोगों तक नहीं पहुंच रहे हैं। दो सौ रुपये के नोट केवल बैंकों से ही मिल रहे हैं।

2000 rupees note may create big problem for you
bank

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने करीब एक माह पहले से 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी। आरबीआई ने सभी बैंकों को 2000 रुपये के नोट नहीं भेजने की सूचना भी दे दी है। नतीजतन अब एसबीआई, पीएनबी सहित अन्य बैंकों में 2000 रुपये के नोटों की किल्लत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
2000 rupees note may create big problem for you
एटीएम - फोटो : SELF

बीते एक माह में बैंकों के पास दो हजार रुपये के जो नोट आए, वह एटीएम में फीड कर दिए गए। अब बैंकों के पास बेहद कम संख्या में दो हजार रुपये के नोट लौटकर आ रहे हैं। लिहाजा एटीएम में केवल 500 और 100 रुपये के नोट ही फीड करने पड़ रहे हैं। ऐसे में एटीएम बहुत जल्त खाली हो जाते हैं।

विज्ञापन
2000 rupees note may create big problem for you
pnb

हालांकि बैंकों के पास 50 और 200 रुपये के नोटों की भरपूर करेंसी है, लेकिन इन नोटों की एटीएम में सेटिंग नहीं हो पाई है। ऐसे में 50 और 200 रुपये के नोट बैंक शाखाएं ही मिल रहे हैं। पीएनबी के मंडल प्रमुख एके खोसला के मुताबिक लोग दो हजार रुपये के नोटों को कम संख्या में बैंक में जमा कर रहे हैं, इससे समस्या हुई है। एसबीआई के अधिकारी एके निगम के मुताबिक 2000 रुपये के नोटों की कमी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कैश अपने घर में न रखें। उसे बैंक खाते में जमा कराएं और डिजिटल बैंकिंग पर फोकस रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed