{"_id":"5ab5161f4f1c1bbf088b6c10","slug":"acid-attack-on-girl-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से ठीक पहले बरामदे में सो रही युवती पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से ठीक पहले बरामदे में सो रही युवती पर फेंका तेजाब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिल में एक दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां रात काे बरामदे में साे रही लड़की के ऊपर तेजाब फेक दिया गया। बदहवास हालत में लड़की ने चिल्लाना शुरु किया ताे घर के लाेग जाग गए।
Trending Videos
डेमाे पिक
अचलगंज थानाक्षेत्र की ग्रामसभा पड़रीकला के मजरे पाड़नखेड़ा अमरनाथ खेती बाड़ी करते हैं। इनकी बेटी संजू यादव (20) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 25 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। कुछ दिन पहले वह अपनी बहन के घर गई थी। दो दिन पहले वहां से लौटी। इसी दिन उसकी बड़ी बहन भी अपने मायके आई, लेकिन दोनों अलग-अलग वक्त घर पहुंची थीं।
डेमाे पिक
वह गुरुवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। बगल में उसकी दादी पार्वती व बड़ी बहन शहर कोतवाली के जान्हवीखेड़ा निवासी अंजू पत्नी राममूर्ति व उसका चार साल का बेटा लेटा था। पिता अमरनाथ, मां प्रभूदेई व भाई श्याम घर के अंदर सो रहे थे। रात साढ़े नौ बजे बड़ी बहन अंजू के कहने पर संजू ने लाइट बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
लगभग एक घंटे बाद संजू पर किसी ने तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा व शरीर का आधा हिस्सा झुलस गया। संजू चीखती हुई घर के अंदर भागी। अंधेरा होने से परिजनों ने पहले करंट लगने की बात समझी, लेकिन जब लाइट जली तो स्थिति साफ हुई। आनन- फानन में संजू को जिला अस्पताल लाए। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डेमाे पिक
लड़की पर तेजाब फेकने की सूचना मिलते ही एसपी पुष्पांजलि जिला अस्पताल पहुंचीं। रात लगभग 12 बजे सीओ बीघापुर, एसओजी टीम, डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। डाग स्क्वायड पीड़िता की चारपाई से होता हुआ घर के अंदर पहुंचा।
