Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Zaheer Khan, Ajit Agarkar and Ashish Nehra Attend Shivjeet Ghatge’s Wedding Celebrations; Watch Photos Videos
{"_id":"6afd4e6e74bb4d3b6a0263aa","slug":"zaheer-khan-ajit-agarkar-and-ashish-nehra-attend-shivjeet-ghatge-s-wedding-celebrations-watch-photos-videos-2026-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहीर खान के साले की सगाई में पहुंचे दिग्गज: अगरकर पत्नी फातिम के साथ आए नजर; नेहरा ने रुश्मा के साथ मचाया धमाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
जहीर खान के साले की सगाई में पहुंचे दिग्गज: अगरकर पत्नी फातिम के साथ आए नजर; नेहरा ने रुश्मा के साथ मचाया धमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:36 PM IST
सार
जहीर खान के परिवार में शादी का जश्न क्रिकेट सितारों की मौजूदगी से खास बन गया। अजीत अगरकर पत्नी फातिमा के साथ पहुंचे, तो आशीष नेहरा भी पत्नी रुश्मा के साथ नजर आए। इस समारोह की अनदेखी तस्वीरों में जहीर और उनके बेटे का प्यारा पल भी चर्चा में है।
विज्ञापन
1 of 6
फातिमा के साथ अगरकर, नेहरा और सागरिका-जहीर
- फोटो : Instagram
Link Copied
क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले कई दिग्गज एक बार फिर साथ नजर आए, लेकिन इस बार मौका कोई मैच नहीं, बल्कि शादी का जश्न था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साले यानी सागरिका घटगे के भाई शिवजीत घटगे की सगाई और संगीत समारोह में अजीत अगरकर, आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल ने भी शिरकत की। इस खास शाम की कुछ अनदेखी तस्वीरें अगरकर की पत्नी फातिमा ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इनमें जहीर की बेटे फतेहसिंह के साथ प्यारी बॉन्डिंग से लेकर नेहरा और अगरकर के पारिवारिक अंदाज तक, कई खास पल देखने को मिले।
बेटे फतेहसिंह के साथ जहीर खान का प्यारा अंदाज
फातिमा अगरकर के साझा किए गए वीडियो में जहीर खान और उनके बेटे फतेहसिंह की एक तस्वीर ने खास ध्यान खींचा। इसमें जहीर अपने बेटे को गोद में लिए उसके माथे से अपना सिर लगाकर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। जहीर की पत्नी सागरिका भी समारोह में मौजूद थीं। वह खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। वीडियो में जहीर की फातिमा के साथ भी एक तस्वीर है, जिसमें वह हाथ में गिलास लेकर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। जहीर खान को हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।
3 of 6
जहीर के साले की सगाई
- फोटो : Instagram
ग्लैमरस फातिमा और अजीत अगरकर का रॉयल लुक
बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी पद छोड़ने के बाद पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए। वह ब्राउन कुर्ते, सफेद पायजामे और नेहरू जैकेट में नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी फातिमा भी ग्लैमरस दिख रही थीं। दोनों ने अपने बेटे के साथ फैमिली फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जहीर के साले की सगाई; नेहरा के साथ उनकी पत्नी रुश्मा (बाएं)
- फोटो : Instagram
आशीष नेहरा पत्नी रुश्मा के साथ पहुंचे
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी इस जश्न में शामिल हुए। वह सफेद पठानी कुर्ता-पायजामे में नजर आए। नेहरा की पत्नी रुश्मा भी उनके साथ थीं। फातिमा ने एक तस्वीर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह तस्वीर नेहरा गैंग के पहुंचने से पहले की है और उस समय वह अभी तक जाग रही थीं। तस्वीर में समारोह में पहुंचे मेहमानों का मस्तीभरा अंदाज दिखाई दिया।
पार्थिव पटेल भी पत्नी अवनी के साथ पहुंचे
समारोह में पार्थिव पटेल भी नजर आए। वह पत्नी अवनी के साथ पहुंचे थे। पार्थिव ने नेहरा और बाकी लोगों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। पार्थिव फिलहाल गुजरात टाइटंस टीम के असिस्टेंट कोच भी हैं। शिवजीत घटगे की होने वाली पत्नी पल्लवी ने सगाई और संगीत समारोह में और लहंगा पहना था। डायमंड नेकलेस उनके लुक को खास बना रहे थे। वहीं, शिवजीत शेरवानी में नजर आए। दोनों की साथ में तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।