Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi

19 साल का सफर खत्म: धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी; क्या लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?

Wed, 18 Nov 2026 08:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Nov 2026 08:34 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से खिलाड़ी के तौर पर विदा होने के बाद पत्नी साक्षी ने भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने माही पर गर्व जताते हुए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। धोनी अब आईपीएल 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स में मेंटर की नई भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi
धोनी और साक्षी - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल में अब खिलाड़ी के तौर पर कोई नया सीजन नहीं होगा। 19 साल तक इस लीग में अपने बल्ले और कप्तानी से छाप छोड़ने वाले माही अब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में नई भूमिका निभाएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2027 से पहले टीम का मेंटर नियुक्त किया है। धोनी के इस नए सफर के बीच उनकी पत्नी साक्षी ने भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने माही पर गर्व जताने के साथ-साथ वर्षों तक उनका साथ देने वाले प्रशंसकों का भी आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Trending Videos

Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi
धोनी, जीवा और साक्षी - फोटो : ANI
साक्षी ने माही के लिए लिखा भावुक संदेश
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत नजारे के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'कुछ अध्यायों को खत्म होना पड़ता है, ताकि खूबसूरत नई शुरुआत हो सके। उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने वर्षों तक माही को प्यार दिया, उनका समर्थन किया और उन पर भरोसा जताया। फिर चाहे हम आपको व्यक्तिगत रूप से जानते हों या नहीं। हम आपके इस प्यार के हमेशा आभारी रहेंगे। नई शुरुआत, नए रोमांच और कई खूबसूरत यादों के नाम। माही, मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)


विज्ञापन
विज्ञापन

Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi
धोनी, जीवा और साक्षी - फोटो : ANI
साक्षी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। धोनी के प्रशंसकों ने भी इस पर जमकर प्यार लुटाया। उनके लिए यह सिर्फ एक क्रिकेटर के संन्यास की खबर नहीं, बल्कि आईपीएल में एक युग के अंत जैसा है।





विज्ञापन

Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi
धोनी और साक्षी - फोटो : ANI
19 साल का सफर, अब मेंटर की नई जिम्मेदारी
धोनी ने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में इस लीग में कदम रखा था। वह 16 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। मंगलवार को फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही आईपीएल में उनके खिलाड़ी के रूप में करियर पर विराम लग गया।

Sakshi Dhoni Emotional Post After MS Dhoni's IPL Retirement, Thanks Fans and Says Proud of Mahi
धोनी और साक्षी - फोटो : ANI
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता। टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की। वह आईपीएल के सबसे प्रभावशाली कप्तानों और खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। अब माही मैदान पर बल्ला थामे नजर नहीं आएंगे, लेकिन चेन्नई के साथ उनका रिश्ता बरकरार रहेगा। खिलाड़ी से मेंटर तक का यह सफर सीएसके के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed