नीतिश राणा के अर्धशतक और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के बूते मेजबान कोलकाता ने हैदराबाद को एक रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने कोलकाता के सामने 182 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में ईडन गार्डंस के घरेलू दर्शकों के बीच दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली इस टीम ने आखिरी ओवर में 2 गेंद रहते यह मुश्किल लक्ष्य हासिल कर लिया।
जीत के बाद इस 'खास फैन' से मिले शाहरुख खान, रुला देगा यह भावुक VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, मैदान पर अपनी टीम को भिड़ते देखने के लिए कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख खान भी ईडन गार्डंस स्टेडियम में पहुंचे थे। शाहरुख को देखते ही फैंस जोर-जोर से उनकी टीम का नाम लेने लगे। इस दौरान कोलकाता की टीम को चीयरअप करने के लिए उकना एक स्पेशल फैन भी पहुंचा था।
इस फैन का नाम हर्शुल गोएनका बताया जा रहा है। शाहरुख खान को इस फैन के बारे में सूचना मिलते ही वह उनसे मिलने पहुंचे। बॉलीवुड के किंग खान को देखते ही हर्शुल जोर-जोर से आई लव यू-आई लव यू कहने लगा। व्हील चेयर पर बैठे हर्शुल को शाहरुख ने प्यार से गले लगाया और उनके माथे पर हाथ भी फेरा।
अपने फेवरेट स्टार से मिलने की खुशी हर्शुल की आंखों में साफ चमक रही थी। इस दौरान हर्शुल की आंखें एक बार भी शाहरुख के चेहरे से नहीं हटीं। शाहरुख को अपने इतने करीब देखकर हर्शुल काफी खुश दिखाई दिया। दोनों की मुलाकात का यह शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब कोलकाता की टीम को चीयरअप करने के लिए हर्षुल स्टेडियम में आए हैं। इंडियन टी-20 लीग के 11वें सीजन भी वह नजर आ चुके हैं। उस वक्त टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने उनसे मुलाकात भी की थी।
King Khan @iamsrk with our special Knight Rider, @harshulgoenka1 after an amazing win at Eden Gardens! 🤩#KKRvSRH #KKRHaiTaiyaar 💜 pic.twitter.com/FSlqCXJJ0u
देखें वीडियो: