{"_id":"5c0134c2bdec22419216fef9","slug":"ranji-trophy-rajasthan-scored-136-runs-in-second-inning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफीः एवी चौधरी की गेंदबाजी के आगे यूपी ढेर, सुरेश रैना की ऐसी हंसी-ठिठोली पहले न देखी होगी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रणजी ट्रॉफीः एवी चौधरी की गेंदबाजी के आगे यूपी ढेर, सुरेश रैना की ऐसी हंसी-ठिठोली पहले न देखी होगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: ग्रीनपार्क स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन राजस्थान के गेंदबाज एवी चौधरी ने यूपी के धुरंधरों को धराशायी कर दिया। एवी ने यूपी के पांच विकेट झटक लिए। यूपी की पहली पारी 62 ओवरों में 214 रन पर सिमट गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर चार विकेट खोकर 136 रन बना लिए थे। राजस्थान के बल्लेबाज एवी गौतम 66 रन और आरके बिश्नोई पांच रन के निजी स्कोर पर क्रीज पर डटे हैं।
रणजी ट्रॉफी
रणजी मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पहले खेलते हुए 311 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। गुरुवार को मैच खत्म होने तक यूपी की टीम के सात विकेट 146 रन पर गिर चुके थे। मैच के तीसरे दिन यूपी के बल्लेबाज उपेंद्र यादव व शिवम मावी मैदान पर उतरे। 54.3 ओवर में नाथू सिंह की गेंद पर शिवम मावी (21) ने चेतन बिष्ट को कैच थमा दिया।
रणजी ट्रॉफी
इसके बाद नाथू सिंह ने अंकित राजपूत को पहली ही गेंद पर बोल्ड मार दिया। यश दयाल 10 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के गेंदबाज एवी चौधरी ने पांच, टीएम हक ने तीन और नाथू सिंह ने दो विकेट झटके। इसके बाद राजस्थान के बल्लेबाज एवी गौतम व चेतन बिष्ट दूसरी पारी खेलने उतरे। 2.2 ओवर में अंकित राजपूत ने चेतन बिष्ट को क्लीन बोल्ड मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
चेतन बिना खाता खोले ही लौट गए। 12.1 ओवर पर अंकित राजपूत ने दूसरा विकेट एमएन सिंह (6) के रूप में लिया। तीसरा विकेट सौरभ कुमार ने रॉबिन बिष्ट (32) के रूप मे गिराया। 46.4 ओवर में शिवम चौधरी ने एमके लोमरा (26) को एलबीडब्ल्यू कर दिया।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
यूपी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
खिलाड़ी रन बॉल
शिवम चौधरी 2 5
मोहम्मद सैफ 0 10
प्रियम गर्ग 29 20
अक्षयदीप 1 17
सुरेश रैना 33 57
रिंकू सिंह 31 54
उपेंद्र यादव 67 127
सौरभ कुमार 11 20
शिवम मावी 21 50
अंकित राजपूत 0 1
यश दयाल (नाबाद) 10 12
खिलाड़ी रन बॉल
शिवम चौधरी 2 5
मोहम्मद सैफ 0 10
प्रियम गर्ग 29 20
अक्षयदीप 1 17
सुरेश रैना 33 57
रिंकू सिंह 31 54
उपेंद्र यादव 67 127
सौरभ कुमार 11 20
शिवम मावी 21 50
अंकित राजपूत 0 1
यश दयाल (नाबाद) 10 12