इंग्लैंड की तेज गेंदबाज और महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार खिलाड़ी लॉरेन बेल ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। लॉरेन के इंस्टाग्राम पर 10 लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स पूरे हो गए, जिसके बाद उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए एक स्टोरी शेयर की और अपनी खुशी को जाहिर किया। महिला प्रीमियर लीग 2026 के धमाकेदार आगाज और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन से उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
2 of 6
लॉरेन बेल
- फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर जताई खुशी
लॉरेन बेल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'सभी को हैलो! मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि मेरे इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।' इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी कमेंट्स में उनकी तारीफ और प्यार बरसाया। कई फैंस ने लिखा, 'आरसीबी पावर', 'क्वीन ऑफ स्विंग'।
WPL 2026 में शानदार प्रभाव
महिला प्रीमियर लीग 2026 में अपने पहले मैच में ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट का किफायती स्पेल डाला। उनकी लंबी कद-काठी, स्विंग और लाइन-लेंथ उन्हें बेहद खतरनाक गेंदबाज बनाती है।
4 of 6
लॉरेन बेल
- फोटो : Instagram
इसकी बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने सात विकेट गंवाकर आखिरी गेंद पर मुकाबला जीता। बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में फिलहाल तीसरे स्थान पर है।
5 of 6
लॉरेन बेल
- फोटो : Instagram
क्रिकेट करियर और प्रोफाइल
बेल का जन्म दो जनवरी 2001 को इंग्लैंड में हुआ था। उनकी उम्र 25 वर्ष है। वह दाएं हाथ की मध्यम तेज गति की गेंदबाज हैं। वह इंग्लैंड के लिए अब तक पांच टेस्ट, 31 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। पांच टेस्ट में उन्होंने 18 विकेट, वनडे में 44 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 विकेट ले चुकी हैं। यानी सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, मैदान पर भी लॉरेन अपने खेल से प्रभावित कर रही हैं।