फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Naman Dhir smashed historic knocks in Sher-E-Punjab T20 League for Amritsar Soormas against Mohali kings

शेर-ए-पंजाब लीग में आया नमन धीर का तूफान: पारी में लगाए 16 छक्के और 12 चौके, टी20 लीग में बना दिया रिकॉर्ड

Tue, 08 Sep 2026 08:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Sep 2026 08:59 PM IST
सार

नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया। अमृतसर सूरमाज के लिए खेलते हुए नमन ने मोहाली किंग्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली और लीग का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना दिया।

विज्ञापन
Naman Dhir smashed historic knocks in Sher-E-Punjab T20 League for Amritsar Soormas against Mohali kings
नमन धीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज नमन धीर ने पंजाब की घरेलू टी20 लीग शेर-ए-पंजाब लीग में तूफानी बल्लेबाजी की। अमृतसर सूरमाज के लिए खेलते हुए नमन ने मोहाली किंग्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। नमन ने 64 गेंदों पर 16 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 173 रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि नमन को अभिषेक शर्मा की जगह ओपनिंग के लिए भेजा गया था और उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी की। नमन ने इसके साथ ही शेर-ए-पंजाब लीग का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बना डाला। 
विज्ञापन

अमृतसर ने जीता मुकाबला
नमन धीर की इस तूफानी पारी के दम पर अमृतसर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 279 रन बनाए। जवाब में मोहाली किंग्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 212 रन बनाए। इस तरह अमृतसर ने 67 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरप्ले से ही मचाया धमाल 
मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोहाली किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अमृतसर के लिए आमतौर पर अभिषेक शर्मा ओपनिंग के लिए आते हैं और नमन धीर मध्यक्रम की कमान संभालते हैं, लेकिन इस मैच में उलट हुआ। अभिषेक मध्यक्रम में खेलने उतरे, जबकि नमन ओपनिंग करने के लिए आए। नमन ने पावरप्ले में ही धागे खोले दिए और वह इस दौरान 19 गेंदों पर 53 रन बना चुके थे। 
विज्ञापन

लवदीप चाठा को निशाने पर लिया
नमन धीर ने 12वां ओवर डालने आए लवदीप चाठा को अपने निशाने पर लिया। लवदीप के खिलाफ पहले ओवर में नमन ने तीन डॉट गेंद खेली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने लवदीप को ही निशाने पर लिया। नमन ने लवदीप के इस ओवर में पहले दो चौके लगाए और फिर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। लवदीप के इस ओवर से 30 रन आए। नमन ने फिर 38 गेंदों पर शतक पूरा किया। नमन इसके बाद भी रुके नहीं, बल्कि उन्होंने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। हालांकि, आयुष गोयल ने नमन की पारी का अंत किया। 

रिकॉर्ड बुक में क्यों दर्ज नहीं हुआ नाम
नमन ने एक तरह से टी20 क्रिकेट का दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया, लेकिन ये रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हुआ। टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 175 रन बनाए हैं। दरअसल, राज्यों की टी20 लीग को रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं किया जाता, इसलिए नमन की ये पारी टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुई। हालांकि, शेर-ए-पंजाब लीग में उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed