फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia approved private investment in Big Bash League Melbourne Renegades up for sale

बिग बैश लीग में निजीकरण को मंजूरी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया एलान, मेलबर्न रेनेगेड्स बिक्री के लिए उपलब्ध

Tue, 08 Sep 2026 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा निर्णय लेते हुए बिग बैश लीग (बीबीएल) में निजीकरण को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Cricket Australia approved private investment in Big Bash League Melbourne Renegades up for sale
बीबीएल - फोटो : BBL

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) में निजीकरण को मंजूरी दे दी है जिसके बाद इस टी20 लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स बिक्री के लिए उपलब्ध है। सीए ने घोषणा की कि वह मेलबर्न रेनेगेड्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए निजी मालिकों से बोलियां आमंत्रित करेगा। क्रिकेट डॉट कॉम एयू की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी का नया स्वामित्व 2027-28 के बिग बैश लीग और महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए लागू रहेगा तथा बिक्री प्रक्रिया का बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल के आगामी सत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मेलबर्न रेनेगेड्स का संचालन फिलहाल सीए के पास
मेलबर्न रेनेगेड्स टीम का संचालन अभी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट कर रहा है। उसकी डब्ल्यूबीएल टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को अनुबंधित किया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सीए अन्य क्लबों को भी बिक्री के लिए रखने पर भी विचार करेगा। होबार्ट हरिकेंस, पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स अन्य क्लब हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वे निजी निवेश में रुचि रखते हैं।
विज्ञापन


सिडनी सिक्सर्स, सिडनी थंडर, ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स जैसी अन्य टीम की फिलहाल निजी निवेश में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन भविष्य में इन टीमों के लिए बिक्री का विकल्प खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed