फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: सचिन, जयसूर्या और कैलिस के क्लब में शामिल हो पाएंगे पांड्या? कुलदीप भी रच सकते हैं बड़ा कीर्तिमान

Sun, 11 Jan 2026 11:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बड़ोदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बड़ोदा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Jan 2026 11:51 AM IST
सार

हार्दिक पांड्या इस सीरीज में 2000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा कर विश्व के चुनिंदा महान ऑलराउंडर्स में शामिल हो सकते हैं। वहीं कुलदीप यादव 200 वनडे विकेट से केवल नौ दूर हैं और भारत के नौवें 200-विकेट वाले गेंदबाज बन सकते हैं।

विज्ञापन
Hardik Pandya, Kuldeep Yadav eye major ODI milestones in India vs New Zealand Series
कुलदीप और हार्दिक - फोटो : ANI
रविवार से शुरू हो रही भारत-न्यूजीलैंड वनडे और टी20 सीरीज कई रोमांचक पहलुओं को लेकर आ रही है। इस द्विपक्षीय मुकाबले में भारत के दो प्रमुख खिलाड़ी- हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव, ऐसे बड़े व्यक्तिगत माइलस्टोन के करीब हैं, जिन्होंने उन्हें क्रिकेट इतिहास के चुनिंदा दिग्गजों की सूची में ला खड़ा किया है। भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप मिशन की शुरुआत कर रही है। ऐसे में कुलदीप बतौर लीड स्पिनर महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।
Hardik Pandya, Kuldeep Yadav eye major ODI milestones in India vs New Zealand Series
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
हार्दिक पांड्या के लिए 'एलीट लिस्ट' का मौका
भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज की टीम में नहीं हैं। टी20 विश्व कप को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। वह सिर्फ टी20 सीरीज खेलेंगे। ऐसे में वह एक खास उपलब्धि हासिल करने से चूक गए। वह वनडे क्रिकेट में 2000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने से महज कुछ कदम दूर हैं। ऐसा कर पाना बेहद दुर्लभ उपलब्धि है, जिसे अब तक दुनिया के केवल चुनिंदा महान खिलाड़ियों ने ही हासिल किया है।
Hardik Pandya, Kuldeep Yadav eye major ODI milestones in India vs New Zealand Series
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
हार्दिक का अब तक का वनडे करियर
अब तक हार्दिक ने 94 वनडे मैचों में 32.82 की औसत और लगभग 111 के स्ट्राइक रेट से 1904 रन बनाए हैं। इनमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 92 रन का रहा है। उन्हें 2000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 96 रनों की जरूरत है। गेंदबाजी में हार्दिक ने अब तक 91 विकेट लिए हैं। 24 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 35.50 का रहा है। यानी वह 100 विकेट के आंकड़े से नौ विकेट दूर हैं। हालांकि, इसके लिए हार्दिक को अगले वनडे सीरीज तक इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा करते हैं तो वह भारत के सिर्फ सातवें खिलाड़ी होंगे जिन्होंने यह कारनामा किया है। उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं-
  • सचिन तेंदुलकर
  • सौरव गांगुली
  • युवराज सिंह
  • कपिल देव
  • रवि शास्त्री
  • रवींद्र जडेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya, Kuldeep Yadav eye major ODI milestones in India vs New Zealand Series
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
दुनिया भर में यह उपलब्धि हासिल करने वालों में शामिल हैं (भारतीयों के अलावा)-
  • सनथ जयसूर्या
  • विवियन रिचर्ड्स
  • शेन वॉटसन
  • एंड्रयू साइमंड्स
  • जैक कैलिस
  • इयान बॉथम
  • एंड्रयू फ्लिंटॉफ

स्पष्ट है कि यदि हार्दिक यह रिकॉर्ड हासिल करते हैं तो वे आधुनिक वनडे क्रिकेट में बेहद खास ऑलराउंडर्स में गिने जाएंगे।
विज्ञापन
Hardik Pandya, Kuldeep Yadav eye major ODI milestones in India vs New Zealand Series
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
कुलदीप यादव: 200 विकेट से सिर्फ नौ विकेट दूर
दूसरे भारतीय खिलाड़ी जो सीरीज में सुर्खियों में रह सकते हैं, वह हैं बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव। कुलदीप 200 वनडे विकेट पूरे करने के बेहद करीब हैं। अब तक कुलदीप ने 117 वनडे मैचों में 26.29 की गेंदबाजी औसत से 191 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर छह विकेट रहा है। इनमें दो बार पारी में पांच विकेट और नौ बार पारी में चार विकेट शामिल हैं। कुलदीप साल 2025 में भी शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने 11 मैचों में 19 विकेट झटके। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 29.00 का रहा और 41 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। वह केवल नौ और विकेट दूर हैं 200 का आंकड़ा छूने से। अगर ऐसा होता है, तो कुलदीप भारत के नौवें गेंदबाज बन जाएंगे जो वनडे में 200 विकेट तक पहुंचे।

भारतीय गेंदबाज जिनके पास 200+ वनडे विकेट हैं
खिलाड़ी विकेट
अनिल कुंबले 334
जवागल श्रीनाथ 315
अजीत अगरकर 288
जहीर खान 269
हरभजन सिंह 255
कपिल देव 253
रवींद्र जडेजा 232
मोहम्मद शमी 206
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed