{"_id":"69fae4424b08d4f869060753","slug":"ipl-purple-cap-winners-list-since-2008-to-2026-check-all-highest-wicket-takers-players-name-record-and-stats-2026-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Purple Cap Winners: केवल तीन खिलाड़ियों ने ही दो-दो बार जीती पर्पल कैप; कौन सी टीम गेंदबाजी में रही अव्वल?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL Purple Cap Winners: केवल तीन खिलाड़ियों ने ही दो-दो बार जीती पर्पल कैप; कौन सी टीम गेंदबाजी में रही अव्वल?
Wed, 06 May 2026 01:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 May 2026 01:51 PM IST
सार
आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक है, जहां भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज बराबरी पर हैं। आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है। टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी के मामले में सबसे आगे रही है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर, ब्रावो और हर्षल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस दिलचस्प हो चली है। टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने से लेकर सर्वश्रेष्ठ रहने की जंग में कांटे की टक्कर है। लीग में सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को पर्पल कैप दी जाती है। फिलहाल पर्पल कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 17-17 विकेट लेकर टॉप पर हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। 2008 से लेकर अब तक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती हैं। आइए उन सभी के नाम जानते हैं और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप अपने नाम किया, उसके बारे में जानते हैं...
हर्षल को पर्पल कैप पहनाते कोहली
- फोटो : ANI
कैसे तय होता पर्पल कैप के विजेता का नाम?
अगर दो गेंदबाजों के बराबर विकेट हैं तो:
गेंदबाज A – इकोनॉमी 7.20
गेंदबाज B – इकोनॉमी 8.10
तो गेंदबाज A पर्पल कैप में आगे रहेगा।
मौजूदा स्थिति को देखें तो भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज दोनों के 17-17 विकेट हैं। हालांकि, भुवनेश्वर की इकोनॉमी अंशुल से बेहतर है, इसलिए पर्पल कैप की रेस में वह सबसे आगे हैं।
- आमतौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप दी जाती है।
- अगर पर्पल कैप की रेस में दो या उससे ज्यादा गेंदबाजों के विकेट बराबर हों, तो आईपीएल में विजेता तय करने के लिए इकोनॉमी रेट देखा जाता है।
- जिस गेंदबाज का पूरे सीजन में इकोनॉमी रेट कम होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा यानी उसे तवज्जो दी जाएगी।
- अगर इकोनॉमी भी बराबर हो जाए, तो फिर आमतौर पर बेहतर स्ट्राइक रेट (कम गेंदों में विकेट) देखा जा सकता है।
अगर दो गेंदबाजों के बराबर विकेट हैं तो:
गेंदबाज A – इकोनॉमी 7.20
गेंदबाज B – इकोनॉमी 8.10
तो गेंदबाज A पर्पल कैप में आगे रहेगा।
मौजूदा स्थिति को देखें तो भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज दोनों के 17-17 विकेट हैं। हालांकि, भुवनेश्वर की इकोनॉमी अंशुल से बेहतर है, इसलिए पर्पल कैप की रेस में वह सबसे आगे हैं।
ब्रावो और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
अब तक जिन तीन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा दो-दो बार पर्पल कैप जीती है, उनमें ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल शामिल हैं। ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप जीती थी। वहीं, भुवी ने 2016 और 2017 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। हर्षल ने 2021 और 2024 में पर्पल कैप जीती थी। अगर भुवनेश्वर इस साल पर्पल कैप जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह यह अवॉर्ड तीन बार जीतने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
साल के हिसाब से पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी

| वर्ष | खिलाड़ी | टीम | विकेट |
|---|---|---|---|
| 2008 | सोहेल तनवीर | राजस्थान रॉयल्स | 22 |
| 2009 | आरपी सिंह | डेक्कन चार्जर्स | 23 |
| 2010 | प्रज्ञान ओझा | डेक्कन चार्जर्स | 21 |
| 2011 | लसिथ मलिंगा | मुंबई इंडियंस | 28 |
| 2012 | मोर्ने मोर्कल | दिल्ली डेयरडेविल्स | 25 |
| 2013 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 32 |
| 2014 | मोहित शर्मा | चेन्नई सुपर किंग्स | 23 |
| 2015 | ड्वेन ब्रावो | चेन्नई सुपर किंग्स | 26 |
| 2016 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 23 |
| 2017 | भुवनेश्वर कुमार | सनराइजर्स हैदराबाद | 26 |
| 2018 | एंड्रयू टाय | किंग्स इलेवन पंजाब | 24 |
| 2019 | इमरान ताहिर | चेन्नई सुपर किंग्स | 26 |
| 2020 | कगिसो रबाडा | दिल्ली कैपिटल्स | 30 |
| 2021 | हर्षल पटेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 32 |
| 2022 | युजवेंद्र चहल | राजस्थान रॉयल्स | 27 |
| 2023 | मोहम्मद शमी | गुजरात टाइटंस | 28 |
| 2024 | हर्षल पटेल | पंजाब किंग्स | 24 |
| 2025 | प्रसिद्ध कृष्णा | गुजरात टाइटंस | 25 |
सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप विजेता खिलाड़ी
| खिलाड़ी | सीजन | कुल पर्पल कैप |
|---|---|---|
| ड्वेन ब्रावो | 2013, 2015 | 2 |
| भुवनेश्वर कुमार | 2016, 2017 | 2 |
| हर्षल पटेल | 2021, 2024 | 2 |
| सोहेल तनवीर | 2008 | 1 |
| आरपी सिंह | 2009 | 1 |
| प्रज्ञान ओझा | 2010 | 1 |
| लसिथ मलिंगा | 2011 | 1 |
| मोर्ने मोर्कल | 2012 | 1 |
| मोहित शर्मा | 2014 | 1 |
| एंड्रयू टाय | 2018 | 1 |
| इमरान ताहिर | 2019 | 1 |
| कगिसो रबाडा | 2020 | 1 |
| युजवेंद्र चहल | 2022 | 1 |
| मोहम्मद शमी | 2023 | 1 |
| प्रसिद्ध कृष्णा | 2025 | 1 |
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रावो और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
कौन सी टीम है इस मामले में नंबर-1?
जिस टीम के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार पर्पल कैप जीती है, वह है- चेन्नई सुपर किंग्स। सीएसके के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चार बार पर्पल कैप अपने नाम की है। 2013 और 2015 में ब्रावो के अलावा 2014 में मोहित शर्मा और 2019 में इमरान ताहिर ने सीएसके में रहते पर्पल कैप अपने नाम की थी। इसके बाद लिस्ट में डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स, पंजाब (किंग्स 11/किंग्स), सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस का नाम आता है। इनके खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है।

| टीम | कुल पर्पल कैप | खिलाड़ी (साल) |
|---|---|---|
| चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | ड्वेन ब्रावो (2013, 2015),
मोहित शर्मा (2014), इमरान ताहिर (2019) |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | भुवनेश्वर कुमार (2016, 2017) |
| गुजरात टाइटंस | 2 | मोहम्मद शमी (2023),
प्रसिद्ध कृष्णा (2025) |
| डेक्कन चार्जर्स | 2 | आरपी सिंह (2009),
प्रज्ञान ओझा (2010) |
| पंजाब किंग्स | 2 | एंड्रयू टाय (2018),
हर्षल पटेल (2024) |
| राजस्थान रॉयल्स | 2 | सोहेल तनवीर (2008),
युजवेंद्र चहल (2022) |
| मुंबई इंडियंस | 1 | लसिथ मलिंगा (2011) |
| दिल्ली कैपिटल्स | 1 | कगिसो रबाडा (2020) |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 1 | हर्षल पटेल (2021) |