Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
“Most Beautiful Thing For Me”: KL Rahul's Heartfelt Revelation After Embracing Fatherhood
{"_id":"69f9a42538e201b71906d090","slug":"most-beautiful-thing-for-me-kl-rahul-s-heartfelt-revelation-after-embracing-fatherhood-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: पिता बनने के बाद बदले केएल राहुल, बोले- बेटी को गले लगाते ही दर्द और चिंता सब भूल जाता हूं","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: पिता बनने के बाद बदले केएल राहुल, बोले- बेटी को गले लगाते ही दर्द और चिंता सब भूल जाता हूं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 05 May 2026 01:32 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने बताया कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। राहुल ने कहा कि बेटी की मुस्कान और प्यार उनके सारे दर्द व तनाव दूर कर देता है। उन्होंने माना कि इस बदलाव ने उनके क्रिकेट को भी बेहतर बनाया है।
विज्ञापन
1 of 6
अथिया और राहुल
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही में पिता बनने के अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर बताया। उन्होंने कहा कि बेटी के आने के बाद उन्हें असली खुशी, शांति और सुकून का एहसास हुआ है। राहुल ने जियोस्टार के कार्यक्रम सुपरस्टार्स में कहा, 'पिता बनना मेरे लिए सबसे खूबसूरत चीज रही है। मुझे हमेशा लगता था कि मेरी जिंदगी में शांति और खुशी है, लेकिन मैं गलत था। जब तक आप अपने बच्चे को गोद में नहीं लेते, तब तक असली खुशी, सुकून और आनंद का मतलब नहीं समझते।'
2 of 6
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी से दूर रहना सबसे मुश्किल
केएल राहुल ने जनवरी 2023 में अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की थी। दोनों ने 2025 की शुरुआत में अपनी बेटी इवारा का स्वागत किया। राहुल ने बताया कि बेटी जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, उससे दूर रहना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि जैसे-जैसे वह बड़ी होगी, चीजें आसान हो जाएंगी, लेकिन अब तो और मुश्किल हो गया है। वह दौड़ती है, बातें करने की कोशिश करती है। मैं चाहता हूं कि मैच खेलकर लौटूं, उसके साथ समय बिताऊं और फिर मैदान पर जाऊं, लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं होता।'
3 of 6
केएल राहुल और अथिया
- फोटो : ANI
बेटी की मुस्कान से भूल जाते हैं सब दर्द
राहुल ने कहा कि क्रिकेटर की जिंदगी में चोट, दबाव और चिंता आम बात है, लेकिन बेटी की एक मुस्कान सब कुछ बदल देती है। उन्होंने कहा, 'जब मैं वापस आता हूं और उसे मुस्कुराते देखता हूं, जब वह मुझे गले लगाती है और किस करती है, तो मेरी सारी चोटें, दर्द और चिंताएं खत्म हो जाती हैं। पिछले एक साल में इसने मेरे क्रिकेट की भी मदद की है।'
अब खेल को ज्यादा एंजॉय करते हैं राहुल
भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि अब वह खेल को लेकर जरूरत से ज्यादा नहीं सोचते और इसी वजह से क्रिकेट फिर से रोमांचक लगने लगा है। उन्होंने कहा, 'अब मैं खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। जब मैं 4-5 घंटे मैदान पर होता हूं, तो पूरी तरह फोकस रहता हूं। मैं खेल का आनंद लेता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
केएल राहुल, अथिया शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 खिलाड़ी की छवि बनाने पर गर्व
राहुल ने माना कि करियर की शुरुआत में उन्हें सिर्फ टेस्ट खिलाड़ी माना जाता था, लेकिन उन्होंने अपनी सफेद गेंद क्रिकेट में पहचान बनाई। उन्होंने कहा, '10 साल पहले मैं टी20 टीम का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी कर देता। मुझे अच्छा टी20 खिलाड़ी नहीं माना जाता था। इसलिए उस छवि से बाहर निकलना और यहां तक पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।