आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार कई नए विदेशी खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतरते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ को पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इन 10 खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि ये अपनी-अपनी टीमों के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। इन 10 में से छह को तो पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
आइए जानते हैं...
1. फिन एलेन (न्यूजीलैंड, KKR)
फिन एलेन एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि वह 2021 से आईपीएल स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। खास बात तो यह है कि टी20 विश्वकप 2026 में उनके साथ ओपनिंग में धमाल मचाने वाले टिम साइफर्ट भी केकेआर में ही हैं।
3 of 13
पथुम निसांका
- फोटो : IANS
2. पथुम निसांका (श्रीलंका, DC)
पथुम निसांका को आखिरकार आईपीएल में मौका मिला और उन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा। वह एक भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जो लंबी पारी खेलने में माहिर हैं। दिल्ली के लिए ओपनिंग समस्या का समाधान बन सकते हैं। टी20 विश्वकप में उन्होंने एक बेहतरीन शतक भी जड़ा था और वह शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं।
3. जैकब डफी (न्यूजीलैंड, RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए जैकब डफी को शामिल किया है। उनकी स्विंग गेंदबाजी और अनुभव टीम के लिए अहम हो सकता है, खासकर तब जब आरसीबी का एक प्रमुख गेंदबाज चोट से जूझ रहा हो। जोश हेजलवुड के खेलने पर सस्पेंस है और ऐसे में जैकब डफी अहम भूमिका निभा सकते हैं। डफी को भी पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
5 of 13
ब्लेसिंग मुजरबानी
- फोटो : IANS
4. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे, KKR)
लंबे कद के तेज गेंदबाज मुजरबानी अपनी बाउंस और गति के लिए जाने जाते हैं। केकेआर ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया और अब वह टीम के विदेशी पेस अटैक का नेतृत्व कर सकते हैं। मुजरबानी इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 2025 में आरसीबी ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। वहीं, उससे पहले वह लखनऊ के नेट गेंदबाज रह चुके हैं।