फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह

Thu, 16 Feb 2017 11:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia Test 2017 Mitchell Johnson warns Starc and Hazlewood for their packed schedule
मिचेल जॉनसन - फोटो : File Photo

भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच की श्रृखंला में भाग लेने भारत आई ऑस्ट्रेलियाई टीम  इस दौरे पर जीत दर्ज करने के लिए पुरजोर तैयारी कर रही है। इस दौरे पर स्पिन आक्रमण से इतर  ऑस्ट्रेलिया के लिए तेजगेंदबाजी का पूरा दारोमदार मीचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे युवा गेंदबाजों के कंधों पर होगा। लेकिन  भारत दौरे पर आए इन गेंदबाजों को पूर्व टेस्ट गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने उन्हें सतर्क और सचेत रहने की सलाह दी है। 

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह

India vs Australia Test 2017 Mitchell Johnson warns Starc and Hazlewood for their packed schedule

जॉनसन ने इन दोंनों गेंदबाजों से कहा है कि जरूरत से ज्यादा अभ्यास और बिजी शेडयूल  का प्रभाव उनके करियर पर पड़ सकता है। ये दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया  के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। ऐसे में जॉनसन का यह बयान टीम प्रबंधन को सोचने पर मजबूर कर सकता है कि कहीं जरूरत से ज्यादा बोझ इन दोनों गेंदबाजों के लिए परेशानी न खड़ी कर दे। हालांकि जॉनसन ने स्टार्क और हेजलवुड को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह

India vs Australia Test 2017 Mitchell Johnson warns Starc and Hazlewood for their packed schedule
जोश हेजलवुड - फोटो : file photo

 मिशेल जॉनसन ने एक इंटरव्यू में कहा , मैं समझता हूं, क्रिकेट रोजाना खेला जाता है और कई बार लोग खराब प्रदर्शन भी करते हैं। लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और हेजलवुड बहुत महत्व रखते हैं। मुझे लगता है कि दोनों को गर्मियों से पहले आराम की खास जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में  दोनों का प्रदर्शन खराब रहा, इस वजह से वह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद घातक साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह

India vs Australia Test 2017 Mitchell Johnson warns Starc and Hazlewood for their packed schedule
जोश हेजलवड - फोटो : file photo

जॉनसन ने कहा कि दोनों ही गेंदबाज कितने ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके आंकड़े सबके सामने हैं। मेरे हिसाब से किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सीमा निर्धारित कर पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आपको ऐसा करना पड़ेगा। यह जरूरी है क्योंकि बतौर क्रिकेटर आप सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। ऐसे में इसका असर आपके प्रदर्शन पर पड़ता है। इसलिए एक अंतराल के बाद आपको थोड़ा आराम करना चाहिए। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा : मिशेल जॉनसन ने दी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सलाह

India vs Australia Test 2017 Mitchell Johnson warns Starc and Hazlewood for their packed schedule
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI

यदि स्टार्क और हेजलवुड की गेंदबाजी के कुछ आंकड़ों पर हम नजर डालें तो हमें मालूम होगा कि जॉनसन की चिंता वाकई में जायज है। हेजलवुड ने जब से टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत की है तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 1216.5 ओवर फेंके हैं। वहीं स्ट्रार्क की बात करें तो उन्होंने 2015-16 के सत्र में चोटिल होने के बावजूद  तीनों फॉर्मेट में कुल 1061.3 ओवर गेंदबाजी की। ये दोनों गेंदबाज अपने कोटे से ज्यादा गेंदबाजी कर चुके हैं। ऐसे में यदि इनसे इसी गति और दबाव में गेंदबाजी कराई गई तो ये चोटिल हो सकते हैं। जिसके कारण आगामी ऐशेज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। जिससे टीम को ज्यादा नुकसान होगा। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट को इन दोनों का ख्याल रखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed