भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इंग्लैंड अपनी पारी की एक भी गेंद नहीं खेल सका और मैच बेनतीजा घोषित करना पड़ा। हालांकि इससे पहले भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन इस पारी ने टीम इंडिया की कुछ ऐसी कमजोरियों को भी उजागर कर दिया, जो आने वाले मुकाबलों में बड़ी चिंता बन सकती हैं।
Explainer: बारिश ने पहले T20 में टीम इंडिया को बचा लिया, पर क्या कमजोरियां हो गईं उजागर? उठे ये पांच बड़े सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:33 AM IST
सार
बारिश के कारण पहला टी20 बेनतीजा रहा, लेकिन भारत की 189 रन की पारी में कई कमजोरियां भी सामने आईं। खराब ओपनिंग, ईशान किशन का लगातार रन आउट होना, मध्य ओवरों में धीमी बल्लेबाजी, तिलक वर्मा की कम स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी क्रम के प्रयोग टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन