{"_id":"59e58d584f1c1b6e548b7b78","slug":"former-india-captain-sourav-ganguly-said-ms-dhoni-was-a-remarkable-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दादा ने किया खुलासा- उनकी नजर में धोनी थे ऐसे कप्तान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दादा ने किया खुलासा- उनकी नजर में धोनी थे ऐसे कप्तान
Tue, 17 Oct 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी उनकी नजर में बेहतर कप्तान थे। आइये जानते हैं गांगुली ने धोनी के बारे में क्या कहा...
2 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
गांगुली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की है और तारीफ करते हुए उन्होंने धोनी को सबसे 'उल्लेखनीय' कप्तान बताया है। उन्होंने धोनी के बारे में कहा कि उनके पास बेहतरीन लीडरशिप स्किल थी। उनकी कैप्टनशिप के दौरान टीम इंडिया का योगदान काबिले तारीफ रहा। धोनी के दौर में टीम इंडिया को 2011 का वर्ल्ड कप हासिल करने का मौका मिला।
3 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली
गांगुली ने धोनी के साथ-साथ टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा विराट भी एक सफल कप्तान हैं। मालूम हो कि इससे पहले गांगुली ने विराट की तारीफ करते हुए कहा था कि कोहली हैं धोनी की शानदार फॉर्म की वजह। उन्होंने कहा था कि धोनी के शानदार परफॉर्मेंस के पीछे विराट कोहली की कप्तानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सौरभ गांगुली
इंडिया ब्लूम को दिए गए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कुछ रोचक जानकारी दी और भविष्य में टीम इंडिया की संभावनाओं के बारे में भी खुलासा किया। जब उनसे मेन इन ब्लू के कोच के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता, हालांकि यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी। देखो, केवल एक व्यक्ति को कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। मैं अलग-अलग भूमिकाओं में रहता हूं। इसलिए यह अवसरों पर निर्भर करता है।'
विज्ञापन
5 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : ESPN
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा मेरे और धोनी के पास अच्छी टीमें थी जिससे सीरीज के लिए चीजें आसान हो गईं और विराट के पास भी अच्छी टीम है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने 2000-2006 तक कप्तान का पदभार संभाला। जबकि धोनी 2008-15 तक कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।