फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा का खुलासा - इस वजह से विजय रथ पर सवार है टीम इंडिया 

Tue, 17 Oct 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 17 Oct 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Team india star batsman rohit sharma said,Winning streak as a result of playing as unit
रोहित शर्मा

टीम इंडिया की लगातार जीत के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि आखिर किस वजह से टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है। आइये आपको बताते हैं वो वजहें, जिन्हें रोहित जीत के लिए सबसे अहम मान रहे हैं। 



 

Team india star batsman rohit sharma said,Winning streak as a result of playing as unit
रोहित शर्मा

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम को सभी फॉर्मेटों में लगातार मिल रही सफलता की सबसे बड़ी वजह एकजुट होकर टीम में खेलना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रोहित शर्मा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'जिस तरह से हम खेल रहे हैं, उसका श्रेय सभी को जाता है। क्योंकि आप शहर के लिए खेल रहे हों या देश की तरफ से, आपको मैच जीतना होता है और यह आसान काम नहीं है।'

Team india star batsman rohit sharma said,Winning streak as a result of playing as unit
- फोटो : bcci

रोहित ने कहा कि हम अलग-अलग टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज जीते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, और वेस्टइंडीज शामिल हैं। इसकी वजह है हमारी एकता। हम एकजुट होकर टीम में खेले हैं। उन्होंने कहा जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले न्यूजीलैंड और श्रीलंका सीरीज सामने है। हम इसमें भी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team india star batsman rohit sharma said,Winning streak as a result of playing as unit
रोहित शर्मा - फोटो : icc

स्टार बल्लेबाज रोहित ने कहा, 'अगर आप मैच जीतना चाहते हैं तो फिर एक या दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जीत हासिल करना संभव नहीं है। हर खिलाड़ी का योगदान देना जरूरी है। टीम के सभी खिलाड़ी एक सोच के साथ खेलते हैं, जिससे जीत में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि टीम एक लक्ष्य की ओर बढ़ रही है और टीम के सभी खिलाड़ी एक सोच के साथ खेलते हैं। टीम में एक-दो नहीं प्रत्येक खिलाड़ी योगदान दे रहा है।
 

विज्ञापन
Team india star batsman rohit sharma said,Winning streak as a result of playing as unit
रोहित शर्मा

रोहित से जब 2019 वर्ल्ड कप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप के लिए अभी डेढ़ साल का समय बचा है। इस पर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। हां, हमारा लक्ष्य 2019 वर्ल्ड कप है और उसके लिए तैयारी चल रही है। फिलहाल 22 अक्टूबर से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 22 अक्टूबर को मुम्बई में पहला मैच खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed