टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान की इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में बतौर कोच वापसी हो सकती है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जहीर को मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी मेंटर बनाया जा सकता है। वह लसिथ मलिंगा की जगह लेंगे। मलिंगा को पिछले साल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर की भूमिका निभाई थी।
2 of 5
sachin tendulkar and lasith malinga
आगामी सीजन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज एक बार फिर बतौर खिलाड़ी खेलने के लिए मेहनत करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है। मलिंगा को विश्व की अन्य लीग में खेलते देखा जा सकता है। वह एशिया कप में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा भी रहे हैं। वह आईपीएल में अपने आप को परखना चाहते हैं ताकि विश्व कप की तैयारी कर सकें।
जहीर खान की अगर नियुक्ति होती है तो वह किसी टीम के पहली बार बतौर कोच बनेंगे। इससे पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कप्तान व मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, तब वह पूर्णकालिक मेंटर नहीं थे। 2018 आईपीएल नीलामी में जहीर का नाम खिलाड़ियों की नीलामी की लिस्ट में शामिल नहीं था। इसका स्पष्ट मतलब यह है कि उनका आईपीएल करियर खत्म हो गया है। बता दें कि 2015 में जहीर खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
92 टेस्ट और 200 वन-डे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले जहीर खान के पिछले साल ही कोचिंग स्टाफ में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगले साल वह मुंबई इंडियंस के स्टाफ में नजर आ सकते हैं। याद हो कि जहीर ने तीन सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है।
पता हो कि मुंबई इंडियंस के वर्तमान प्रमुख कोच महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 2017 आईपीएल से पहले रिकी पोंटिंग की जगह ली थी। मुंबई के स्टाफ में सचिन तेंदुलकर, रॉबिन सिंह, शेन बांड, जेम्स पमेंट, पॉल चैपमैन, राहुल संघवी और अन्य भी शामिल हैं।