{"_id":"5bdeb2b3bdec2269360cb55e","slug":"zaheer-khan-can-replace-lasith-malinga-for-mumbai-indians-bowling-mentor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस से होगी लसिथ मलिंगा की छुट्टी, जहीर खान लेंगे उनकी जगह: रिपोर्ट्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस से होगी लसिथ मलिंगा की छुट्टी, जहीर खान लेंगे उनकी जगह: रिपोर्ट्स
Sun, 04 Nov 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जहीर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान की इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में बतौर कोच वापसी हो सकती है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक जहीर को मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी मेंटर बनाया जा सकता है। वह लसिथ मलिंगा की जगह लेंगे। मलिंगा को पिछले साल नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर की भूमिका निभाई थी।
2 of 5
sachin tendulkar and lasith malinga
आगामी सीजन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज एक बार फिर बतौर खिलाड़ी खेलने के लिए मेहनत करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है। मलिंगा को विश्व की अन्य लीग में खेलते देखा जा सकता है। वह एशिया कप में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा भी रहे हैं। वह आईपीएल में अपने आप को परखना चाहते हैं ताकि विश्व कप की तैयारी कर सकें।
3 of 5
जहीर खान
- फोटो : SELF
जहीर खान की अगर नियुक्ति होती है तो वह किसी टीम के पहली बार बतौर कोच बनेंगे। इससे पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कप्तान व मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, तब वह पूर्णकालिक मेंटर नहीं थे। 2018 आईपीएल नीलामी में जहीर का नाम खिलाड़ियों की नीलामी की लिस्ट में शामिल नहीं था। इसका स्पष्ट मतलब यह है कि उनका आईपीएल करियर खत्म हो गया है। बता दें कि 2015 में जहीर खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जहीर खान
92 टेस्ट और 200 वन-डे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले जहीर खान के पिछले साल ही कोचिंग स्टाफ में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगले साल वह मुंबई इंडियंस के स्टाफ में नजर आ सकते हैं। याद हो कि जहीर ने तीन सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
5 of 5
MUMBAI INDIANS
पता हो कि मुंबई इंडियंस के वर्तमान प्रमुख कोच महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 2017 आईपीएल से पहले रिकी पोंटिंग की जगह ली थी। मुंबई के स्टाफ में सचिन तेंदुलकर, रॉबिन सिंह, शेन बांड, जेम्स पमेंट, पॉल चैपमैन, राहुल संघवी और अन्य भी शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।