फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का स्टार क्रिकेटर बनने गया था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अब है अमेरिका क्रिकेट टीम का कप्तान

Sun, 04 Nov 2018 12:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
saurabh netravalkar becomes captain of usa cricket team
सौरभ नेत्रावलकर

भारतीय अंडर-19 टीम में खेल चुके मुंबई के क्रिकेटर सौरभ नेत्रावलकर अब अमेरिका की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। 2010 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे सौरभ ने शानदार प्रदर्शन किया था। मुंबई के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने तब विश्व कप में सर्वाधिक विकेट चटकाए थे। तीन साल के बाद सौरभ ने कर्नाटक के खिलाफ मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेला और तीन विकेट चटकाए। 

saurabh netravalkar becomes captain of usa cricket team
सौरभ नेत्रावलकर

उल्लेखनीय है कि सौरभ ने रणजी ट्रॉफी में एकमात्र मैच ही खेला। 2015 में वह कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लिए अमेरिका गए। नेत्रावलकर क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर संतुष्ट नहीं थे।  सौरभ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'मैंने अपने दो साल क्रिकेट को दिए और खूब मन लगाकर खेला, लेकिन एहसास हुआ कि मैं अपने खेल को अगले स्तर पर नहीं ले जा पा रहा हूं। इसके बाद मैंने पढ़ाई पर फोकस किया और मुंबई की सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया। इसके बाद अमेरिका की कोरनेल यूनिवर्सिटी में मास्टर करने लिए एडमिशन ले लिया।' 

saurabh netravalkar becomes captain of usa cricket team
सौरभ नेत्रावलकर

अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री के दौरान सौरभ को फिर क्रिकेट खेलना का मौका मिला। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेला और ओराकल में नौकरी जॉइन करने के बावजूद क्रिकेट खेलना जारी रखा। 27 वर्षीय नेत्रावलकर हर सप्ताह सैन फ्रांसिस्को से लॉस एंजिल्स क्रिकेट खेलने आया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
saurabh netravalkar becomes captain of usa cricket team
सौरभ नेत्रावलकर

नेत्रावलकर ने कहा, 'हर शुक्रवार मैं ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने साथी क्रिकेटर्स के साथ 6 घंटे की ड्राइव करके लॉस एंजिल्स आता हूं और यहां शनिवार को 50 ओवर का मैच खेलता हूं। इसके बाद रात में फिर ड्राइव कर वापस लौटते हैं और रविवार को यहां भी 50 ओवर का एक मैच खेलते हैं। सोमवार को फिर से ऑफिस जॉइन करता हूं। मैंने इस खेल के लिए कड़ी मेहनत की है, जो सिलेक्टर्स के भी दिमाग में थी। इसके बाद जनवरी में मुझे अमेरिका की राष्ट्रीय टीम में चुन लिया गया।' 

विज्ञापन
saurabh netravalkar becomes captain of usa cricket team
सौरभ नेत्रावलकर

अब नेत्रावलकर अमेरिकी टीम के कप्तान हैं और अगले सप्ताह यह टीम ओमान में आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 3 में खेलने के लिए जाएगी। यह 2023 वन-डे विश्व कप के लिए क्वॉलिफायर टूर्नामेंट हैं। नेत्रावलकर मानते हैं कि प्रमुख टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed