फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points table: World Test Championship points table update after Australia vs South Africa 1st Test

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका: शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत, द. अफ्रीका को हुआ नुकसान; भारत किस स्थान पर?

Tue, 13 Oct 2026 09:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Oct 2026 09:32 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में खेला गया पहला टेस्ट मैच खत्म हो गया है। कंगारू टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
WTC Points table: World Test Championship points table update after Australia vs South Africa 1st Test
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने डरबन के किंग्समीड मैदान पर हुए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में पहले स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। हार के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर की पोजीशन गंवा बैठी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

बावुमा की कप्तानी में पहली हार 
जोश हेजलवुड ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 49 रन देकर छह विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 206 रनों पर समेटा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी में मैट रेनशॉ ने पहली पारी में 190 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में भी 82 रनों का योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाए। डरबन टेस्ट में मिली हार के साथ टेम्बा बावुमा का एक शानदार विश्व रिकॉर्ड भी टूट गया। बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने अब तक खेले 12 टेस्ट मैचों में से एक में भी हार का सामना नहीं किया था, जो एक विश्व रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Points table: World Test Championship points table update after Australia vs South Africa 1st Test
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : CSA
डब्ल्यूटीसी की तालिका में फेरबदल 
इस मैच के नतीजे से डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने नंबर एक की पोजीशन पर अपनी पकड़ को और भी मजबूत कर लिया है। वहीं, मौजूदा गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका हार के साथ अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया का 10 मैचों में जीत प्रतिशत 80 था, जबकि दक्षिण अफ्रीका का चार मैचों में जीत प्रतिशत 75 था। अब ऑस्ट्रेलिया का 11 मैचों में जीत प्रतिशत 81.82 हो गया है, जिसमें नौ जीत और दो हार शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका का पांच मैचों में जीत प्रतिशत अब 60 रह गया है, जिसमें तीन जीत और दो हार शामिल हैं।
विज्ञापन

भारत किस स्थान पर मौजूद
न्यूजीलैंड छह मैचों में 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने इन छह में से चार मैच जीते हैं, एक में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ रहा है। बांग्लादेश छह मैचों में 55.56 के जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है, जिसमें तीन जीत, दो हार और एक ड्रॉ मैच शामिल है। भारत अभी पांचवें स्थान पर है। टीम ने 11 मैचों में से पांच जीते हैं, चार हारे हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं, जिससे उनका जीत प्रतिशत 51.52 है। इंग्लैंड छठे स्थान पर है। उन्होंने 16 मैचों में से सात जीते हैं, आठ हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है, और उनका जीत प्रतिशत 38.54 है। इंग्लैंड टीम के स्लो-ओवर रेट से जुड़ी अलग-अलग गलतियों के कारण 14 प्वाइंट भी काटे गए हैं।

श्रीलंका सातवें स्थान पर है। उन्होंने छह मैचों में से एक जीत, दो हार और तीन ड्रॉ के साथ 33.33 का जीत प्रतिशत हासिल किया है, जबकि वेस्टइंडीज 12 मैचों में दो जीत, आठ हार और दो ड्रॉ के साथ 20.83 के जीत प्रतिशत लेकर आठवें स्थान पर काबिज है। स्लो-ओवर रेट के कारण उनके दो प्वाइंट काटे गए थे। पाकिस्तान सबसे निचले स्थान पर है। टीम ने 9 मैचों में दो जीत और सात हार का सामना किया है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत सिर्फ 4.63 है। स्लो ओवर रेट के चलते टीम के 19 प्वाइंट काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed