{"_id":"5c417c0ebdec2273ad00ae61","slug":"yuzvendra-chahal-becomes-first-spinner-to-take-six-wickets-in-an-odi-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चहल ने रिकॉर्ड्स बुक को किया तहस-नहस, ऑस्ट्रेलिया में यह कमाल करने वाले बने पहले स्पिनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चहल ने रिकॉर्ड्स बुक को किया तहस-नहस, ऑस्ट्रेलिया में यह कमाल करने वाले बने पहले स्पिनर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व निर्णायक वन-डे में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के अपने कोटे में 42 रन देकर 6 विकेट झटके। चहल ने मौजूदा सीरीज में पहला मैच खेला और कमाल का प्रदर्शन किया। चहल ने तीसरे वन-डे में 6 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2 of 5
Yuzvendra Chahal
चहल ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वन-डे मैच में 6 विकेट लेने वाले विश्व के पहले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज स्पिनर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री का रिकॉर्ड तोड़ा। शास्त्री ने 1991 में पर्थ में 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
3 of 5
युजवेंद्र चहल
चहल से पहले सिर्फ सात स्पिनर्स ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वन-डे मैच में पांच विकेट लेने का कमाल किया है। पाकिस्तान के अब्दुल कादिर (53/5) बनाम ऑस्ट्रेलिया (एमसीजी, 1984), रवि शास्त्री (15/5) बनाम ऑस्ट्रेलिया (पर्थ, 1991), शेन वॉर्न (33/5) बनाम वेस्टइंडीज (सिडनी, 1996), सकलैन मुश्ताक (29/5) बनाम ऑस्ट्रेलिया (एडिलेड, 1996), जिमी एडम्स (37/5) बनाम पाकिस्तान (एडिलेड, 1996), ब्रेड हॉग (32/5) बनाम वेस्टइंडीज (मेलबर्न, 2005) और इमरान ताहिर (45/5) बनाम वेस्टइंडीज (सिडनी) ने यह कमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Yuzvendra Chahal
वैसे, ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में चहल ने पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर की बराबरी की है। अगरकर ने 9 जनवरी 2004 को मेलबर्न में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 रन देकर 6 विकेट लिए थे। हालांकि, अगरकर की गेंदबाजी का असर बेहतर था क्योंकि उन्होंने 9.3 ओवर के अपने स्पेल में एक मेडन सहित 42 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
चहल ने शुक्रवार को सबसे पहले शॉन मार्श को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, झाए रिचर्डसन, पीटर हैंड्सकोंब और एडम जंपा का शिकार किया। चहल ने वन-डे में दूसरी बार एक पारी में पांच या अधिक विकेट लेने का कमाल किया। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में पांच विकेट झटके थे। तब टीम इंडिया ने मुकाबला 9 विकेट से जीता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।