टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि भी हासिल की।
भारत-पाक मैच में चहल ने जड़ा 'पचासा', ऐसा करने वाले बने दूसरे क्रिकेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने 9 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट हासिल लिए। इस 2 विकेट के साथ वह वन-डे इंटरनेशनल मैचों में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि 30 वन-डे मैचों में हासिल की है।
बता दें कि चहल वन-डे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। 28 वर्षीय के चहल ने अपना 50वां शिकार पाकिस्तान के के युवा ऑलराउंडर आसिफ अली (30) को बनाया।
गौरतलब है कि वन-डे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिन गेंदबाजों की लिस्ट में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पहले स्थान पर हैं। कुलदीप ने 24 वन-डे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, तीसरे नंबर अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का नाम शामिल है। उन्होंने यह कारनामा 32 वन-डे मैचों में पूरा किए हैं।
वहीं, चहल सबसे कम वन-डे (30) खेलकर 50 विकेट लेने वाले विश्व के स्पिन गेंदबाजों में 7वें स्थान पर हैं, जबकि पहले नंबर पर श्रीलंका के स्टार स्पिनर अजंता मेंडिस (19) टॉप पर हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी मात दी।