Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates

WTC फाइनल के लिए हर हाल में जीत जरूरी: क्या कहती है पिच और मौसम रिपोर्ट, कब-कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड मैच?

Thu, 26 Nov 2026 03:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

हेगली ओवल की पिच पर अच्छी घास और नमी है, जिससे शुरुआती सत्रों में तेज गेंदबाजों को जबरदस्त उछाल और सीम मूवमेंट मिलेगा। हालांकि, दूसरे और तीसरे दिन धूप निकलने के बाद पिच सूखने पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, टीम प्रबंधन गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कशमकश में है। पहले टेस्ट की तरह यहां की पिच भी शुरू में घास वाली दिख रही है, लेकिन यह बाद में बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है इसलिए भारतीय टीम को किसी तरह के संशय में नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
तेज गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए
भारत ने पहले टेस्ट मैच में अधिकतर समय अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन आखिर में यह मैच ड्रॉ हो गया जो मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए बड़ा झटका था। इसका कारण यह था कि आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाने वाली बेसिन रिजर्व की पिच सपाट हो गई थी, लेकिन पिच की प्रकृति में बदलाव के बावजूद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता जसप्रीत बुमराह के पहली पारी के प्रयास और आकाश दीप की कुछ धारदार गेंदबाजी को छोड़कर भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
भारतीय प्लेइंग-11 में हो सकता है एक या दो बदलाव
प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज (दोनों पारियों में 45-45 ओवर) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, गुरुवार को नेट सत्र को ध्यान में रखते हुए लग रहा है कि तेज गेंदबाजी आक्रमण में व्यापक बदलाव की संभावना नहीं है। जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, कंबोज और प्रसिद्ध ने नेट पर गेंदबाजी नहीं की। आमतौर पर उन तेज गेंदबाजों को ही मैच से एक दिन पहले विश्राम दिया जाता है, जिनकी प्लेइंग-11 में जगह पक्की होती है। गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा के साथ-साथ नेट पर जमकर अभ्यास करने वाले गेंदबाजों में आकिब नबी और अर्शदीप सिंह शामिल थे। आक्रमण में एकमात्र संभावित बदलाव बराड़ को प्रसिद्ध या कंबोज की जगह अंतिम एकादश में शामिल करना हो सकता है।
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates
गुरनूर, जडेजा और सिराज - फोटो : BCCI
पिच बाद में बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है
स्थानीय खिलाड़ी मैट हेनरी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम दोनों ने स्वीकार किया कि भले ही वह इस मैदान पर अधिक गति और उछाल की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसे उदाहरण भी देखने को मिले हैं जब पिच पहले दो दिनों के बाद बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बन जाती है। वेस्टइंडीज ने पिछले साल हेगली ओवल में बड़े स्कोर वाला टेस्ट मैच ड्रॉ कराया था जबकि तीन सप्ताह पहले ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने भारत ए की तरफ से खेलते हुए यहां शतक बनाए थे। सिराज पर विश्वास की कमी के चलते गिल और गंभीर के विकल्प पहले ही सीमित हो गए हैं।

अगर भारत एक बार फिर पहले गेंदबाजी करता है, तो बराड़ अपनी गति, उछाल और लंबे कद के दम पर इस पिच पर काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स जैसे खिलाड़ी बराड़ का सामना करने में थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं, जबकि कंबोज का सामना करना अपेक्षाकृत आसान था। यहां तक कि मध्य क्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के सामने भी बराड़ चुनौती पेश कर सकते हैं।

IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates
अंशुल, आकाशदीप, बुमराह और प्रसिद्ध इस टेस्ट में खेल रहे - फोटो : BCCI
टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, साई सुदर्शन।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, मैट फिशर, विल यंग, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट।

IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
क्राइस्टचर्च का मौसम
एक्यूवेदर के मुताबिक, 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट के शुरुआती तीन दिनों (शुक्रवार से रविवार) में क्राइस्टचर्च का मौसम साफ और धूप वाला रहने की उम्मीद है, जहां तापमान 18°C से 25°C के बीच रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, मैच से ठीक पहले हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और इसके कारण वातावरण में ठंडक बनी रहेगी। टेस्ट के चौथे दिन दोपहर के समय बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि पांचवें दिन भी मौसम में नमी और हल्की फुहारों की संभावना बनी रहेगी जिससे खेल में कुछ रुकावट आ सकती है।

हेगली ओवल की पिच का मिजाज
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल की पिच पर अच्छी घास और उछाल देखने को मिलेगा, जो वेलिंगटन की तुलना में तेज गेंदबाजों के लिए काफी अधिक मददगार साबित होगा। पिच क्यूरेटर और टीम प्रबंधन के मुताबिक, मैच के शुरुआती सत्रों में नमी और सीम मूवमेंट के कारण नई गेंद से तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को कड़ी परीक्षा में डालेंगे। हालांकि, जैसे-जैसे धूप खिलेगी और पिच सूखेगी, यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाएगी और क्रीज पर समय बिताने वाले बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाएगा।

IND vs NZ 2nd test Pitch and Weather Report Live Streaming Details India vs New Zealand Christchurch Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट?
  • मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट
  • दो मैचों की सीरीज: पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। 
  • तारीख: 27 नवंबर से एक दिसंबर
  • समय: सुबह 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस: सुबह 3:00 बजे
  • मैदान: हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड)

टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा।
  • टीवी पर: सोनी टेन 1 (Sony Ten 1) और सोनी टेन 3 (Sony Ten 3)
  • मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग: सोनी लिव एप (Sony LIV)
  • आप Amarujala.com पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और खबरें पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed