फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास को लेकर युवराज सिंह का बड़ा बयान, बोले- इस सीरीज के बाद सोचूंगा

Thu, 01 Mar 2018 09:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Mar 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh will play till 2019 world cup and then thinks about retirement
युवराज सिंह

टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि वह 2019 वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रखेंगे और इसके बाद ही संन्यास लेने का कोई फैसला करेंगे। 

yuvraj singh will play till 2019 world cup and then thinks about retirement
युवराज सिंह

युवी ने टीम इंडिया की तरफ से जून 2017 में आखिरी वन-डे मैच खेला था। उन्होंने कहा कि आगामी आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन से उन्हें 2019 वर्ल्ड कप में अपनी जगह मजबूत करने में मदद मिलेगी।

yuvraj singh will play till 2019 world cup and then thinks about retirement
युवराज सिंह

युवराज ने 18वें लौरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स से इतर कहा, 'मैं आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान लगा रहा हूं। यह टूर्नामेंट मेरे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इससे मुझे साल 2019 तक क्रिकेट खेलने के लिए मौका मिलेगा। मेरा ध्यान 2019 तक क्रिकेट खेलने पर लगा है। मुझे चाहे इस दौरान कैसा भी क्रिकेट खेलने का मौका मिले, मैं खेलूंगा और उसके बाद ही संन्यास का फैसला लूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh will play till 2019 world cup and then thinks about retirement
युवराज सिंह और सुरेश रैना

2011 वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट युवराज का करियर कैंसर के कारण खराब हुआ। युवराज को एकमात्र मलाल यह रहा कि वह टेस्ट टीम में अपनी जगह स्थापित नहीं कर सके। 36 वर्षीय युवी ने कहा, 'यह सच है कि मेरे करियर के पहले 6-7 साल सर्वश्रेष्ठ हैं। मुझे टेस्ट टीम में तब इसलिए मौका नहीं मिला क्योंकि कई दिग्गज बल्लेबाज उस टीम में शामिल थे। जब मुझे मौका मिला तब मैं कैंसर से पीड़ित हो चुका था।'

विज्ञापन
yuvraj singh will play till 2019 world cup and then thinks about retirement
युवराज सिंह और विराट कोहली

उन्होंने आगे कहा, 'टेस्ट टीम में अपनी जगह स्थापित नहीं करने का मलाल हमेशा रहेगा, लेकिन ऐसी चीजें मेरे नियंत्रण में नहीं है। मेरा ध्यान अब क्रिकेट खेलने पर लगा है, जैसे भी मौका मिले।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed