भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बुधवार को खुलासा किया कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम पर 2002 में खेले गए नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में उन्हें 'बस ड्राइवर' कहा था।
मोहम्मद कैफ का खुलासा, बोले- नेटवेस्ट फाइनल में इंग्लैंड के कप्तान ने स्लेजिंग में यह कहा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैफ ने यह खुलासा फैंस को ट्विटर पर सवालों के जवाब देने के दौरान किया। दरअसल, कैफ ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दे रहे थे। तब उनसे पूछा गया कि इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी इंग्लिश क्रिकेटर ने स्लेजिंग की थी। बता दें कि कैफ ने इस मैच में 87 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
@MohammadKaif Hi kaif, what you and Yuvi were talking during Natwest Final ? Was their any sledging from English players ?#AskKaif
फैन ने पूछा, 'आप और युवी नेटवेस्ट फाइनल में क्या बात कर रहे थे? इंग्लिश खिलाड़ियों ने किसी प्रकार की स्लेजिंग की थी? कैफ ने जवाब में कहा, 'जी हां, नासिर हुसैन ने मुझे बस ड्राइवर कहा था। अच्छा रहा कि उन्हें एक राइड पर ले गया!'
Yes, Nasser Hussain actually called me a Bus driver :) was good to take them for a ride ! https://t.co/wUeeUnowdN
नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल भारतीय क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने मार्कस ट्रेस्कोथिक और नासिर हुसैन के शतकों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 325 रन बनाए।
जवाब में टीम इंडिया के एक समय 146 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने 121 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई। कैफ ने नाबाद 87 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को तीन गेंद शेष रहते विजेता बनाया। टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी उतारकर लहराई थी, जो अब उनके आइकोनिक स्टेटस का हिस्सा बन चुका है।