{"_id":"6af97d6107963860cb0d44d3","slug":"england-vs-australia-second-odi-joe-root-stats-first-english-batter-to-achieve-this-know-all-records-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जो रूट का कीर्तिमान: ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का दूसरा बड़ा टोटल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जो रूट का कीर्तिमान: ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का दूसरा बड़ा टोटल
Sun, 15 Nov 2026 03:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:07 PM IST
सार
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। रूट की दमदार पारी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : @englandcricket
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 355 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। रूट ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही रूट ने बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया है। रूट इंग्लैंड की तरफ से वनडे क्रिकेट में 50 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने अपना अर्धशतक पारी के 22वें ओवर में पूरा करते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की। रूट के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का नाम है, जिन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में कुल 42 फिफ्टी लगाई हैं।
वहीं, इयान बेल 35 अर्धशतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 463 वनडे मुकाबलों में कुल 96 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर 93 अर्धशतक के साथ कुमार संगाकारा हैं, जबकि जैक कैलिस 86 फिफ्टी के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

रूट के नाम है बड़े रिकॉर्ड
रूट इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक, अर्धशतक और रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉम बैंटन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 गेंदों में 137 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। टॉम बैंटन कमाल की लय में दिखाई दिए और उन्होंने 99 गेंदों में 121 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, जॉर्डन कॉक्स ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत के ओवरों में विल जैक्स ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की बढ़िया पारी खेली। 355/6 का स्कोर इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड का पलटवार
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार किया और वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में इंग्लैंड ने अपना सबसे बड़ा स्कोर साल 2018 में बनाया था, जहां टीम ने छह विकेट गंवाकर 481 रन बनाए थे। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद जो रूट और टॉम बैंटन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम के स्कोर को 150 रनों के पार पहुंचाया।
कप्तान हैरी ब्रूक का बल्ला लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहा और वह 5 रन ही बना सके। हालांकि, जॉर्डन कॉक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। टॉम बैंटन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 99 गेंदों में 121 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान बैंटन ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए।
विल जैक्स भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 गेंदों में 102 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। जैक्स 40 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सैम करन ने 14 और गस एटकिंसन 4 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की टीम पर्थ में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेवियर बार्टलेट ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि स्पेंसर जॉनसन और कूपर कोनोली ने एक-एक विकेट चटकाया।