{"_id":"5c986f12bdec22142047476b","slug":"yuvraj-singh-speak-up-on-his-retirement-from-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संन्यास पर युवराज सिंह का बड़ा बयान, बताया कब तक खेलेंगे क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास पर युवराज सिंह का बड़ा बयान, बताया कब तक खेलेंगे क्रिकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग के पहले ही मुकाबले में तीन बार की चैंपियन मुंबई को दिल्ली ने 37 रन से मात दी। मुंबई बेशक यह मुकाबला हार गई, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े अनुभवी ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक बार फिर बता दिया कि उनके बल्ले में अभी भी कितनी जान बाकी है। इस मैच में युवराज ने 35 गेंदो में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
2 of 7
yuvraj singh
वर्ल्ड कप से पहले युवराज का ऐसा अवतार देखने के बाद एक बार फिर उनके संन्यास पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मैच के बाद युवराज सिंह से जब उनके संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'जिस दिन मुझे इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि मैं नहीं खेल सकता उस दिन मैं खुद संन्यास ले लूंगा।'
3 of 7
yuvraj singh
पिछले साल दिल्ली की तरफ से ही खेलने वाले 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा, 'मैं आज भी क्रिकेट को ठीक वैसे एंजॉय कर रहा हूं जैसे कभी अंडर-16 के लिए खेलते हुए किया करता था। मुझे इस खेल से प्यार है इसलिए मैं खेलता हूं। जब तक मुझे खेलने में आनंद आता रहेगा मैं तब तक खेलूंगा। उस वक्त मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं इंडिया के लिए खेल रहा हूं, बल्कि ऐसा लगता है कि जैसे मैं आज भी अंडर-14 या अंडर-16 के लिए खेल रहा हूं। '
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
yuvraj singh 6
बता दें कि युवराज सिंह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले दो सालों से उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट भी आई है। ऐसे में युवराज पर एक तरफ जहां संन्यास का दबाव है, वहीं आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप में वापसी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस सीजन में दिल्ली की पहली जीत के हीरो ऋषभ पंत ने कहा, 'क्रिकेट में मेरा अब तक का सफर शानदार रहा है। इस दौर में मैं हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहा हूं। जब-जब मैं अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाता हूं तब-तब मुझे बहुत खुशी होती है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।