फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK के खिलाड़ियों का नहीं होगा यो-यो टेस्ट, फिटनेस चेक करने का है अनोखा तरीका

Sat, 16 Mar 2019 08:47 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Mar 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
yo yo test is not the criteria of fitness for chennai super kings
चेन्नई सुपकिंग्स - फोटो : pti

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व में फिटनेस स्तर चेक करने के लिए यो-यो टेस्ट भले ही सबसे जरूरी मापदंड हो, लेकिन एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह जरूरी नहीं है। जी हां, आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए सीएसके के खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट पास करना अनिवार्य नहीं है।


 

yo yo test is not the criteria of fitness for chennai super kings
csk - फोटो : file photo

चेन्नई सुपरकिंग्स में खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल अलग तरह से पता किया जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। वह खिलाड़ी की फिटनेस नापने के लिए 2 किमी या 2.4 किमी की दौड़ या फिर लगातार स्प्रिंट टेस्ट  पर ध्यान देते हैं।
 

yo yo test is not the criteria of fitness for chennai super kings
dd vs csk - फोटो : file photo

रामजी ने बताया कि वह ट्रेनिंग और डिजाइन टेस्ट के मद्देनजर खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट का पैरामीटर पता है, इसलिए वह कुछ अलग करने पर ध्यान देते हैं। रामजी ने कहा, 'मैं खिलाड़ियों का फिटनेस स्तर 2 किमी या 2.4 किमी दौड़ से पता करता हूं या फिर स्प्रिंट रिपीट टेस्ट करता हूं। सिर्फ इसलिए कि राष्ट्रीय टीम यो-यो टेस्ट करती है, इसका मतलब यह नहीं कि मुझे भी इसी प्रक्रिया का पालन करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
yo yo test is not the criteria of fitness for chennai super kings
सीएसके - फोटो : file photo

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि खिलाड़ियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए चुनौती तैयार करने की जरूरत है। उदाहरण के लिए जब मैं टीम इंडिया के साथ जुड़ा हुआ था, तब धोनी के लिए जो ट्रेनिंग रिजीम तैयार किया था, वह सचिन तेंदुलकर के समान नहीं था। इसी प्रकार अगर कोहली के लिए कोई ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है और उनका शरीर उसे करने में मदद कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि एमएस धोनी को भी यही करना होगा।  यो-यो टेस्ट फुटबॉल जैसे एरोबिक खेलों के लिए अच्छा हैं, जहां से इसकी शुरुआत हुई।'

विज्ञापन
yo yo test is not the criteria of fitness for chennai super kings
CSK - फोटो : file photo

रामजी ने आगे कहा, 'फिटनेस बहुत जरूरी है और इसमें विशेष ध्यान रखना होता है कि सिर्फ एंड्युरेंस को प्राथमिकता न दी जाए बल्कि पूरी फिटनेस स्तर का ख्याल रखा जाए। वैसे, सारणी बनाना बेहद जरूरी है, जिसमें कई मुद्दों पर ध्यान देना होता है जैसे शक्ति, बल, चुस्ती, धैर्य, लचीलापन आदि।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed