फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YEAR ENDER 2017: पूरे साल कोहली के रनों का पीछा करते रहे ये बल्लेबाज

Wed, 27 Dec 2017 02:42 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
year ender 2017 batsmen who make most runs this year
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA
साल 2017 में अगर किसी बल्लेबाज का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा वो हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। कोहली इस साल जब भी बल्ला लेकर मैदान में उतरे तब-तब कोई न कोई रिकॉर्ड बना या फिर टूटा। कोहली इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और माना आईसीसी क्रिकेट ऑफ द ईयर चुने जाने के भी सबसे प्रबल दावेदार हैं। 


कोहली के बल्ले से इस साल 26 वन-डे मैचों में 76.84 की औसत से 1460 रन निकले। उन्होंने 6 शतक और 7 अर्धशतकीय पारी खेली। इतना ही नहीं उनके नाम इस साल वन-डे में सबसे ज्यादा 136 चौके हैं। एक ओर जहां कोहली इस साल रनों के मामले में टॉप पर रहे तो वहीं कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जो उनके करीब पहुंचने की कोशिश में लगे रहे। आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में...
year ender 2017 batsmen who make most runs this year
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'हिटमैन' रोहित शर्मा इस साल कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने 21 मैचों में 71.83 की औसत से 1293 रन बनाए, इसमें रोहित ने 6 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए। इस साल रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे की सबसे बड़ी पारी भी खेली। उन्होंने मोहाली में 208 रन की नाबाद पारी खेली। 
year ender 2017 batsmen who make most runs this year
उपुल थरंगा - फोटो : ESPN
भले ही टीम के लिहाज से श्रीलंका का रिकॉर्ड इस साल उतना अच्छा न रहा हो, लेकिन श्रीलंका के पूर्व कप्तान उपुल थरंगा ने बल्ले से ढेरों रन बनाए। थरंगा ने 2017 में 25 मैच खेले और 48.14 की औसत से 1011 रन बनाए। थरंगा ने इस साल 2 शतक और 6 अर्धशतक भी अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2017 batsmen who make most runs this year
जो रूट - फोटो : icc
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज बुरी तरह हार गए हों, लेकिन वन-डे में उनके बल्ले ने खूब रन बनाए। रूट ने 18 पारियों में 70.21 की औसत से 983 रन बनाए। रूट ने 2 शतक और 7 अर्धशतकीय पारियां खेली।
विज्ञापन
year ender 2017 batsmen who make most runs this year
रॉस टेलर - फोटो : espncricinfo
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर इस साल रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर रहे। टेलर ने 20 मैचों में 60.50 की औसत से 968 रन बनाए, इसमें उनके नाम 2 शतक और 7 अर्धशतकीय पारियां भी रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed