फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप: 10 में से सात टीमें घोषित; पाकिस्तान में चयन को लेकर घमासान, इन दो देशों ने भी अब तक नहीं किया एलान

Wed, 20 Sep 2023 09:51 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Sep 2023 09:51 AM IST
सार

World Cup All Squad: 1992 की विजेता पाकिस्तान ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है। एशिया कप में हार के बाद पीसीबी में घमासान मचा हुआ है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम सुपर-4 में ही बाहर हो गई थी।

विज्ञापन
World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
भारत में 15 दिन बाद वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत के अलावा गत विजेता इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेलना तय है। इनमें से सात देशों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है।
World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में हार से परेशान पाकिस्तान
1992 की विजेता पाकिस्तान ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है। एशिया कप में हार के बाद पीसीबी में घमासान मचा हुआ है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम सुपर-4 में ही बाहर हो गई थी। उसके युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को चोट लग गई और उनका विश्व कप में खेलना तय नहीं है। उनके अलावा हारिस रऊफ की चोट ने टीम की चिंता बढ़ाई है। वहीं, ऑलराउंडर शादाब खान के औसत प्रदर्शन ने प्रबंधन को परेशान कर रखा है। अब देखना है कि पाकिस्तान की टीम कब घोषित होती है।
World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका और बांग्लादेश भी परेशान
पाकिस्तान के अलावा दो अन्य एशियाई टीमों ने अपने दल का एलान नहीं किया। इनमें 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल है। श्रीलंकाई टीम अपने कई खिलाड़ियों के चोट से परेशान है। वहीं, बांग्लादेश में पिछले दिनों कप्तान तमीम इकबाल के संन्यास लेने और फिर वापसी से अजीबोगरीब माहौल बना हुआ है। कभी शाकिब अल हसन कप्तानी करते नजर आते हैं तो कभी लिटन दास पर दांव खेला जा रहा है।

आइए जानते हैं अब तक घोषित टीमों में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है...
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed