फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के ये खिलाड़ी, भारत की उम्मीदों पर फेर सकते हैं पानी

Sun, 09 Jun 2019 01:56 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 09 Jun 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: These Australia players play a important role against India
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप 2019 में अपने दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने चैंपियन रंग में नजर आ रही है। दो जीत से उसका मनोबल काफी उठा है। आज जब वो भारत के सामने द ओवल के मैदान पर उतरेगी, तो उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। दोनों ही मैचों में उसके खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं। 

World Cup 2019: These Australia players play a important role against India
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media

ओपनर डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। वॉर्नर ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपने आक्रमक तेवर दिखाए थे, वहीं स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दबाव वाली स्थिति में धैर्य के साथ खेलकर टीम को एक बेहतरीन स्कोर तक पहुंचाया था। 

World Cup 2019: These Australia players play a important role against India
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ESPN

लगातार दो मुकाबलों में जीत के बाद टीम का मनोबल ऊंचा है। टीम बिना किसी भी दबाव के साथ मैदान पर उतरेगी। इसके साथ ही विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया हमेशा ही भारत पर हावी रहा है, जिसका फायदा उसको मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: These Australia players play a important role against India
मिचेल स्टार्क - फोटो : file photo

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में पांच विकेट झटककर ये बता दिया है कि, वह अपनी गेंदबाजी से क्या कर सकते हैं, खासकर के भारत की सलामी जोड़ी को स्टार्क को संभलकर खेलाना होगा। स्टार्क के पास स्विंग और पेस दोनों है, जो किसी भी बल्लेबाज को सस्ते में निपटा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed