{"_id":"5cfc9b36bdec22072d1bad6f","slug":"world-cup-2019-australia-team-can-take-advantage-of-these-weaknesses-of-indian-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: सावधान हिन्दुस्तान! अगर नहीं किया इन कमजोरियों को दूर तो मैदान मार जाएगा ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: सावधान हिन्दुस्तान! अगर नहीं किया इन कमजोरियों को दूर तो मैदान मार जाएगा ऑस्ट्रेलिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम आज जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2019 में अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी, तो वो चाहेगी की अपनी कमजोरियों से उबरकर एक बेहतरीन जीत हासिल करे, लेकिन इंडिया अपनी कुछ कमजोरियों से अभी तक उबर नहीं पाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की ये कमजोरियां साफ नजर आ गईं, यदि आज के मैच में भारतीय दल इस पर पार नहीं पाता है, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान मार सकती है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
टीम संयोजन को लेकर अभी टीम इंडिया सुनिश्चित नहीं है, क्योंकि उसके पास विकल्प ज्यादा उपलब्ध हैं। टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ पिछले मैच में उतरी थी, लेकिन यदि विजय शंकर के रुप ऑलराउंडर है, तो तीसरे तेज गेंदबाज की पहेली सुलझ नहीं पा रही है। दूसरी ओर दिनेश कार्तिक जैसा एक अनुभवी बल्लेबाज भी टीम शामिल है। इतने सारे विकल्प की वजह से टीम संयोजन नहीं बन पा रहा है और किस मैच में कौन से खिलाड़ी पर दांव लगाना है, ये समझना कप्तान कोहली के लिए बड़ी उलझन है।
3 of 5
केएल राहुल
चौथे नंबर पर नए बल्लेबाज लोकेश राहुल अभी स्थाई नहीं हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी चैंपियन टीम के सामने क्या उनका बल्ला रंग दिखा पाएगा, ये बड़ा सवाल है। यह उनका पहला विश्व कप है, तो जाहिर है उनपर बहुत दबाव भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : ESPN
ओपनर शिखर धवन के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिख रहा है।धवन अभी तक अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आए हैं। उनका न चलना टीम के लिए बड़ा सिरदर्द है। पारी की शुरुआत में ही टीम लड़खड़ा गई, तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कुलदीप, चहल
- फोटो : social media
भारतीय स्पिन जोड़ी कुलदीप-चहल की काट जानते हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रंग में दिखे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर दोनों ही बेहतर तरीके से स्पिन को खेलते हैं, इस मैच में भारत की ये मजबूती कमजोरी में बदल सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।