पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की शुरुआत इस विश्व कप में बेहद निराशाजनक रही है। वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम का खूब मजाक बन रहा है। दरअसल, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए है।
...जब बीच मैच में ही एक फैन ने पाकिस्तानी ओपनर फखर जमान से मंगवाया पकौड़ा, देखें वीडियो
ये वाकया पहले मैच के दौरान हुआ जब पाकिस्तानी टीम फिल्डिंग कर रही थी। जब पाक के सलामी बल्लेबाज फखर जमान फील्डिंग कर रहे थे, उसी समय स्टैंड्स में मौजूद एक फैन ने उन्हें 20 रुपए के पकौड़े लाने की बात कह दी। फैन ने कहा कि फखर भाई 20 रुपए के पकौड़े लाना।
This is epic crowd banter 😂
— Hit wicket (@sukhiaatma69) June 2, 2019
Someone shouted from the crowd, Fakhar bhai fakhar bhai 20 rs ke pakode leke aana 😂#CWC19 #fakharzaman #cricket pic.twitter.com/9KkhT3bZ3Y
अच्छी बात यह रही कि फखर जमान ने इस पर कोई भी तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने अपने फैन को निराश नहीं किया और उसके इस कमेंट पर मुस्कुराकर बात टाल दी। फखर ने हाथ से इशारा कर मैच पर ध्यान लगाने को कहा।
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम विश्व कप के अपने पहले मैच में 105 रनों पर ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विश्व कप में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और उन्हें 'मोटा व अनफिट' तक कह दिया था।