फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब बीच मैच में ही एक फैन ने पाकिस्तानी ओपनर फखर जमान से मंगवाया पकौड़ा, देखें वीडियो

Mon, 03 Jun 2019 08:53 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 03 Jun 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Pakistan opener Fakhar Zaman viral video of Pakistan vs West Indies match
फखर जमान - फोटो : ICC

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की शुरुआत इस विश्व कप में बेहद निराशाजनक रही है। वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम का खूब मजाक बन रहा है। दरअसल, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचाए हुए है।

World Cup 2019: Pakistan opener Fakhar Zaman viral video of Pakistan vs West Indies match
Fakhar Zaman - फोटो : social Media

ये वाकया पहले मैच के दौरान हुआ जब पाकिस्तानी टीम फिल्डिंग कर रही थी। जब पाक के सलामी बल्लेबाज फखर जमान फील्डिंग कर रहे थे, उसी समय स्टैंड्स में मौजूद एक फैन ने उन्हें 20 रुपए के पकौड़े लाने की बात कह दी। फैन ने कहा कि फखर भाई 20 रुपए के पकौड़े लाना।

 


World Cup 2019: Pakistan opener Fakhar Zaman viral video of Pakistan vs West Indies match
Fakhar Zaman - फोटो : social Media

अच्छी बात यह रही कि फखर जमान ने इस पर कोई भी तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने अपने फैन को निराश नहीं किया और उसके इस कमेंट पर मुस्कुराकर बात टाल दी। फखर ने हाथ से इशारा कर मैच पर ध्यान लगाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Pakistan opener Fakhar Zaman viral video of Pakistan vs West Indies match
Pakistan vs West Indies - फोटो : social Media

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम विश्व कप के अपने पहले मैच में 105 रनों पर ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
World Cup 2019: Pakistan opener Fakhar Zaman viral video of Pakistan vs West Indies match
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media

विश्व कप में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और उन्हें 'मोटा व अनफिट' तक कह दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed