विश्व कप 2019 में आईसीसी ने कई बदलाव किए हैं, जिसमें से वर्ल्ड को रोचक बनाने के लिए हर टीम के लिए अल्टरनेटिव जर्सी पहनने की योजना बनाई गई है। जिसकी वजह से वर्ल्ड कप खेलने वाली हर टीम दो रंगों की जर्सी में नजर आएंगी। नियमों के मुताबिक आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम को दो किट की जरूरत होगी। हालांकि ये नियम मेजबान टीम पर लागू नहीं होगा।
भारतीय टीम के फैंस को बेहद ही बेसब्री से इंतजार था कि मैन इन ब्लू आखिर किस रंग की जर्सी में नजर आएगी। दर्शक देखने के लिए उत्सुक थे कि कोहली एंड कंपनी किस रंग की अल्टरनेटिव जर्सी में विश्व कप के कुछ मैच खेलते हुए नजर आएगी।
दर्शकों का कोहली एंड कंपनी का अल्टरनेटिव जर्सी में देखने का इंतजार अब खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया विश्व कप के कुछ मैचों में नारंगी रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर सकती है।
4 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया की जो जर्सी सामने आई है, वो पीछे की साइड से बिल्कुल ही नारंगी रंग में नजर आ रही है, लेकिन जर्सी के आगे का रंग सामने नहीं आया है।
माना जा रहा कि भारतीय टीम यह जर्सी अफगानिस्तान या इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पहन सकती है, लेकिन सूत्रों का कहना है 'मेन इन ब्लू' यह जर्सी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ पहनकर मैदान पर उतर सकती है।
जर्सी को लेकर सूत्रों का कहना है कि ये देश के बाहर पहनकर खेले जाने वाली (Away Jersey of Team India) टीम इंडिया की जर्सी नहीं है। जिसे टीम इंडिया सिर्फ विश्व कप में पहन सकती है। क्योंकि दोनों ही टीमों के जर्सी का रंग भी नीला है। इसलिए भारतीय टीम नारंगी रंग की जर्सी पहन इन टीमों के खिलाफ मैदान में उतर सकती है।