फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बैन करने की मांग, कोर्ट पहुंचा मामला

Thu, 20 Jun 2019 12:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 20 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
pakistani fans wants pakistan cricket team to be banned after defeated by india
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

भारत से विश्व कप में मिली करारी शिकस्त से निराश पाकिस्तान के एक प्रशंसक ने गुजरांवाला अदालत में याचिका दायर कर टीम पर प्रतिबंध लगाने के साथ चयन समिति को बर्खास्त करने की मांग की है।


 

pakistani fans wants pakistan cricket team to be banned after defeated by india
रोहित शर्मा - फोटो : social Media

दरअसल रविवार को मैनचेस्टर में पाक को भारत के हाथों 89 रन से हार मिली थी। ये विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान की भारत के हाथों रिकॉर्ड 7वीं शिकस्त थी। इसके बाद से पाक क्रिकेटरों को प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

pakistani fans wants pakistan cricket team to be banned after defeated by india
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : social media

कोर्ट में दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने क्रिकेट टीम पर प्रतिबंध के साथ मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक की अगुआई वाली चयन समिति को भंग करने की मांग की है। याचिकाकर्ता के बारे में हालांकि पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani fans wants pakistan cricket team to be banned after defeated by india
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

याचिका के जवाब में गुजरांवाला अदालत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों को तलब किया है। इस बीच यह भी खबरें हैं कि पीसीबी संचालन मंडल की बुधवार को लाहौर में होने वाली बैठक में कोच और चयनकर्ताओं के साथ प्रबंधन के कुछ अन्य सदस्यों की छुट्टी करने पर फैसला हो सकता है। जिन लोगों की छुट्टी होने की संभावना है उनमें टीम के मैनेजर तलत अली, गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और पूरी चयन समिति शामिल है। इसके साथ ही कोच मिकी अर्थर के कार्यकाल को नहीं बढ़ाया जाएगा।

पीसीबी के महानिदेशक वसीम खान इस बैठक में शामिल होने के लिए विदेश दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं।

विज्ञापन
pakistani fans wants pakistan cricket team to be banned after defeated by india
pakistan cricket Team - फोटो : social Media

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 12वां विश्व कप बिल्कुल भी अच्छा नहीं गुजरा है। टीम ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मैच में जीत तो एक मैच बेनतीजा रहा है। सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम फिलहाल 3 अंकों और -1.933 की कमजोर रन रेट के साथ अंक तालिका में नौंवें स्थान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed