भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल कभी भी क्रिकेट से ब्रेक नहीं चाहते हैं, लेकिन टीवी चैट शो विवाद के कारण जबरन मिले इस ब्रेक के दौरान आत्ममंथन के मौके से उन्हें मजबूती से वापसी करने में मदद मिली।
'धोनी के साथ बल्लेबाजी करना सपने जैसा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल ने कहा कि मैने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताया। वह महत्वपूर्ण था क्योंकि लंबे समय से मैं बाहर ही था। इस तरह का ब्रेक मैं नहीं चाहता था लेकिन मैंने उसका सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किया। बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में 99 गेंद में 108 रन बनाने वाले राहुल अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचकर खेल पर फोकस करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि जो बीत गया, सो बीत गया। मेरा फोकस हमेशा से क्रिकेट पर रहा है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सका। आईपीएल से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मैं उसे यहां बरकरार रख सका।
केएल राहुल ने अपनी वापसी का श्रेय इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ को दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी बल्लेबाजी और तकनीक को लेकर कुछ दिक्कतें थी। मैने बैंगलूरू में अपने कोच के साथ उन पर काम किया और इंडिया ए के लिए खेलकर मुझे वह मौका मिला।
राहुल ने कहा कि मानसिक तैयारी, आत्मविश्वास की कमी और खराब फॉर्म को लेकर राहुल द्रविण से बात की। फॉर्म हासिल करने के लिए अच्छी पारियां कैसे खेलनी है वगैरह-वगैरह। मैं वापसी करके रन बनाने को बेताब था।
अपने कैरियर में अधिकतर पारी की शुरुआत करने वाले राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर हर बल्लेबाज को दबाव का सामना करना और जिम्मेदारी निभाना आता है। यह टीम का खेल है और हर किसी को अपनी भूमिका निभानी होती है। हम सभी उसी तरीके से तैयारी करते हैं और कुछ भी सरप्राइज की तरह नहीं होता।
राहुल खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ अच्छी साझेदारियां निभाने का मौका मिला । उन्होंने कहा कि एमएस के साथ बल्लेबाजी करना सपने जैसा है। मैने उनके साथ पिछले दो-तीन साल में कुछ अच्छी साझेदारियां निभाई हैं। उनके साथ बल्लेबाजी में मजा आता है और उन्हें बल्लेबाजी करते देखने में आनंद मिलता है।