फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सबसे अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड, हैरत में पड़ जाएंगे इनके बारे में जानकर

Wed, 29 May 2019 08:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 29 May 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Worlds strangest Records and Most Weird World Records
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social media

दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जिनके अंदर कुछ अलग करने का जुनून सवार होता है। इनमें कई लोग तो अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? 

Worlds strangest Records and Most Weird World Records
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social media

क्या आप तलवार निगल सकते हैं? यकीनन नहीं, लेकिन अमेरिका की नताशा वेरूस्का नाम की महिला के नाम सबसे लंबी तलवार निगलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। 28 फरवरी, 2009 को उन्होंने 58 सेंटीमीटर के तलवार को आसानी से निगलकर बाहर निकाल लिया था। यह एक अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड है। 

Worlds strangest Records and Most Weird World Records
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social media

ब्रिटेन के साइमन एलमोर नाम के शख्स ने एक साथ चार सौ स्ट्रॉ मुंह में रखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 6 अगस्त, 2009 को जर्मनी में यह रिकॉर्ड बनाया था।  साइमन ने 4 सौ स्ट्रॉ को करीब 10 सेकेंड तक अपने मुंह में रखकर अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds strangest Records and Most Weird World Records
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social media

क्या कोई शख्स अपने शरीर में आग लगाकर घोड़े से खिंचवा सकता है? आप कहेंगे नहीं, लेकिन ऑस्ट्रिया के जोसेफ टॉटलिंग नाम के शख्स ने ऐसा ही करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जोसेफ के नाम अपनी शरीर पर आग लगाकर 500 मीटर तक घोड़े से खिंचवाने का अजीबोगरीब रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 27 जून, 2015 को बनाया था। 

विज्ञापन
Worlds strangest Records and Most Weird World Records
अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social media

जब कभी आपसे कोई गुब्बारे फुलाने के लिए कहे तो आप एक दो गुब्बारे फुलाकर ही थक जाते हैं, लेकिन अमेरिका के कोलाराडो के रहने वाले हंटर इवन के नाम अपने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed