World Cup 2019: इन 11 खिलाड़ियों के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान मारने उतरी है टीम इंडिया
टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल के संभाल रहे हैं। दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाई थी। रोहित ने शतक ठोका था, तो राहुल ने बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी खेली थी।
मिडिल ऑर्डर
नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे। विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे, तो नंबर चार पर ऑलराउंडर विजय शंकर अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान उतरे हैं।
एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे और मध्य क्रम की जिम्मेदारी भी होगी धोनी के कंधों पर।
ऑलराउंडर के रुप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है। हार्दिक के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर केदार जाधव को मौका मिला है।
