फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन और गांगुली को वर्ल्ड कप में कमेंट्री करने पर बीसीसीआई ने दिया तगड़ा झटका

Sat, 22 Jun 2019 02:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Jun 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly Told To Choose Between Commentary, BCCI Or IPL
सचिन तेंडुलकर,सौरभ गांगुली,विरेंद्र सहवाग - फोटो : social Media

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर रहे भारतीय खिलाड़ियों को तगड़ा झटका दिया है। विश्व कप में सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी कमेंट्री कर रहे हैं। जबकि आईपीएल में भी सभी अलग-अलग भूमिका में नजर आते हैं। बोर्ड ने उनसे कहा है कि या तो वो बीसीसीआई और आईपीएल में काम कर लें या फिर विश्व कप में कमेंट्री। खबरों की माने तो बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को इन दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है।

Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly Told To Choose Between Commentary, BCCI Or IPL
सचिन तेंडुलकर,विरेंद्र सहवाग - फोटो : social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन ने आंतरिक हितों के टकराव मामले में शिकायत की थी। अब उन्होंने एक बार फिर पूर्व क्रिकेटरों की दोहरी भूमिका पर सवाल उठाए हैं। जैन ने कहा कि ये क्रिकेटर्स लोढा पैनल की सिफारिशों को नहीं मान रहे हैं। सिफारिशों के परिणामस्वरूप राहुल द्रविड़ ने दिल्ली डेयरडेविल्स में मेंटर की भूमिका छोड़ी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें भारत ए और अंडर-19 के कोच के रूप में नया अनुबंध दिया।
 

Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly Told To Choose Between Commentary, BCCI Or IPL
सचिन,गांगुली लक्ष्मण - फोटो : social Media

इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह सहित पूर्व और वर्तमान 20 क्रिकेटर्स कमेंट्री कर रहे हैं। इनका एक ही समय में बीसीसीआई और आईपीएल तथा स्टार स्पोर्ट्स के साथ अनुबंध को  लेकर सवाल उठाए गए हैं। जैन ने वन पर्सन-वन पोस्ट अनुरूप पर जोर देते हुए कहा है कि सौरव गांगुली, जो कि दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य, स्टार स्पोर्ट्स कमेंटेटर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के प्रमुख हैं, उनको एक जिम्मेदारी संभालने के रुप में ही देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly Told To Choose Between Commentary, BCCI Or IPL
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर

सचिन और लक्ष्मण या तो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं या फिर स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर सकते हैं। इसके साथ ही हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, इरफान पठान और मनोज तिवारी जैसे मौजूदा क्रिकेटरों से कहा गया कि वे संन्यास के बाद ही कमेंट्री कर सकते हैं। अब तो देखने वाली बात होगी कि सचिन,गांगुली लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप में कमेंट्री और बीसीसीआई में से किसे चुनते है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed