रविवार को जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से लंदन के द ओवल मैदान पर विश्व कप के अपने दूसरे मैच में भिड़ेगी, तो जाहिर है 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का हार का बदला उसके जेहन में तैर रहा होगा। उस जख्म का दर्द अब तक हर भारतीय के दिल में रह-रहकर उठता ही होगा। रविवार के मैच में भारत के पांच ऐसे धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया को चारो खाने चित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हीरो बन सकते हैं।
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दमदार रंग में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोककर उन्होंने बता दिया है कि इस बार वो किसी भी टीम के आक्रमण को तहस नहस कर सकते हैं। हिटमैन रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी ठोका है।
3 of 6
Shikhar Dhawan
- फोटो : amar ujala
शिखर धवन का विश्व कप में अबतक अपनी गब्बरगिरी नहीं दिखा पाए हैं। प्रैक्टिस मैच में भी उनका बल्ला खामोश ही था। टीम इंडिया चाहेगी धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने फॉर्म में वापसी करे और रोहित शर्मा के साथ एक सधी हुई शुरुआत दें, ताकि भारत मजबूती के साथ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे सके। धवन को इंग्लैंड की जमीन और आईसीसी का फॉर्मेट दोनों बेहद ही रास आता है। धवन अगर चल गए तो भारत की जीत निश्चित है।
टीम इंडिया के कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज में से एक कोहली अपने दम पर मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं। कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन भी बेहतरीन खेलते हैं। कोहली किसी भी परिस्थिति में क्रिज पर जमकर तेजी से रन बटोर सकते है।
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनो से असरदार साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने कुछ लंबे हिट्स लगाए थे। हार्दिक बीच के ओवर्स में किफायती गेंदबाजी कर के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक सकते हैं साथ ही विकेट झटकने का भी दम रखते हैं।