फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेन स्टोक्स नहीं चाहते थे ओवर थ्रो के अतिरिक्त चार रन, अंपायर से कही थी ये बात

Thu, 18 Jul 2019 11:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 18 Jul 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Ben Stokes asked umpire to take off four overthrows during final, claims Anderson
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में ओवर थ्रो की वजह से इंग्लैंड को मिले छह रन का विवाद रोज नई कहानी को जन्म दे रहा है। यह विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मामले में एक नई बात सामने आई है। कुछ क्रिकेट के एक्सपर्ट इसे सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि यह आईसीसी के नियम के खिलाफ है और अंपायर का यह फैसला गलत है।



लेकिन इंग्लैंड के एक दिग्गज खिलाड़ी ने अब बेन स्टोक्स के हवाले से एक नई बात सामने रखी। कहा जा रहा है कि बेन स्टोक्स ने अंपायरों को ओवर थ्रो पर मिले चार रन वापस लेने की अपील की थी।

World Cup 2019: Ben Stokes asked umpire to take off four overthrows during final, claims Anderson
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019ौ - फोटो : सोशल मीडिया

डेली मेल अखबार में छपी खबर के अनुसार अंपायर ने जब ओवर-थ्रो के चार रन इंग्लैंड को दिए थे, तब बेन स्टोक्स तुरंत अंपायर के पास गए और उन्हें ये चार रन वापस लेने की अपील करने लगे। ये बात इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और स्टोक्स के साथ खेले जिमी एंडरसन ने बीबीसी के एक स्पेशल शो पर कही।
 

World Cup 2019: Ben Stokes asked umpire to take off four overthrows during final, claims Anderson
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि स्टोक्स अंपायर के इस फैसले से खुद दुखी थे। मैच के बाद जब स्टोक्स से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ' न्यूजीलैंड के कप्तान केन विसियमसन से मैने कहा कि मैं जीवन भर इसके लिए माफी मांगता रहूंगा। यह उस तरह नहीं था जैसा कि मैं करना चाहता था।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Ben Stokes asked umpire to take off four overthrows during final, claims Anderson
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस मामले में पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने दावा किया था कि डाइव लगाते समय बेन स्टोक्स के बल्ले से गेंद लगने के बाद इंग्लैंड को एक रन अतिरिक्त दिया गया। इसके बाद से इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया। इतना ही नहीं टफेल ने अंपायरों के फैसले को गलत बताते हुए इसे भारी भूल भी करार दिया। 

विज्ञापन
World Cup 2019: Ben Stokes asked umpire to take off four overthrows during final, claims Anderson
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल मामला इंग्लैंड की पारी के 50वें ओवर का है। मेजबान टीम को 3 गेंदों में 9 रन की दरकार थी, तभी चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने के लिए भागे। इस दौरान दूसरा रन पूरा करने के वक्त उन्होंने स्ट्राइक एंड की तरफ डाइव लगा दी, तभी गुप्टिल का थ्रो आकर उनके बैट पर लगा और गेंद बाउंड्री पार चली गई। इसके बाद अंपायर ने आपस में बातचीत करने के बाद इंग्लैंड को 6 रन दे दिए। इस तरह जहां सिर्फ 2 रन होने चाहिए थे, वहां इंग्लैंड को 4 रन और अतिरिक्त मिल गए यानी कुल मिलाकर इंग्लैंड के खाते में 6 रन जुड़ गए। अब इंग्लैंड को आखिरी 2 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 3 रन की दरकार थी, जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट बन गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed