दलीप ट्रॉफी: 15 साल के वैभव ने कप्तान के तौर पर दिखाई परिपक्वता, डीआरएस का फैसला सही साबित हुआ; देखें वीडियो
वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की कप्तानी संभाली। ईशान किशन के चोटिल होने के कारण वैभव स्टैंड इन कप्तान बने। अब उनका एक सफल डीआरएस कॉल सुर्खियां बटोर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल रविवार को शुरू हुआ। टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने रजत पाटीदार की अगुआई वाली सेंट्रल जोन को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सेंट्रल जोन की पारी के दौरान विकेटकीपिंग कर रहे ईशान किशन के दाएं अंगूठे में गेंद लग गई। चोट के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को अस्थायी रूप से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। यह सीनियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वैभव की पहली कप्तानी थी।
पहली बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सीनियर स्तर पर कप्तानी संभालने से वैभव उत्साहित नजर आए। लेकिन इस दौरान उन्होंने परिपक्वता दिखाई। 40वें ओवर में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर सेंट्रल जोन के बल्लेबाज आर्यन जुयाल को नॉटआउट दिया गया। मुकेश को यकीन था कि जुयाल आउट हैं और उन्होंने वैभव को भरोसा दिलाने की कोशिश की, जिससे वह डीआरएस लें। वैभव को मुकेश की बात में दम दिखा और उन्होंने अंतिम क्षणों में डीआरएस का फैसला लिया। वीडियो रिप्ले में साफ नजर आया कि गेंद जुयाल के बल्ले का किनारा लेकर गई है। इस तरह वैभव का डीआरएस लेने का फैसला सही साबित हुआ। इससे वैभव खुशी से झूम उठे और साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने लगे। ऑन एयर कमेंटेटर ने भी वैभव की सराहना की।
Stand-in Captain Vaibhav Sooryavanshi goes for the review with 3 seconds remaining...and gets it right 👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 30, 2026
DRS done right as the set Aryan Juyal (46) is dismissed ✅
The celebrations say it all 🙌#DuleepTrophy pic.twitter.com/IwBQbr8hJQ
दलीप ट्रॉफी में वैभव को ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया था और वह ईशान किशन के डिप्टी की भूमिका में थे। हालांकि, नियमित कप्तान के मैदान से बाहर होने के बाद उन्हें अचानक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। इससे पहले भी वैभव इस टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड खेल को लेकर चर्चा में रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बल्ले से सिर्फ आठ रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और दो विकेट हासिल किए थे। ईस्ट जोन ने वह मुकाबला पारी और 210 रन से जीता था।