TVS motor ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप RR 310 मोटरसाइकिल के स्पेशल एडिशन को शोकेस किया है, जिसे अपडेटेड स्टाइलिंग मिलती है, जिससे यह एक रेस बाइक जैसी दिखती है। TVS Apache RR 310 का यह स्पेशल एडिशन जल्द ही भारत में लांच किया जा सकता है। इस एडिशन को पहली बार मई, 2019 में कोलंबियाई ऑटो शो de फेरिया डे लास 2 रिडेडास ’में प्रदर्शित किया गया था।
ग्राफिक्स
2 of 3
TVS Apache RR 310 का स्पेशल एडिशन
- फोटो : Social
स्पेशल एडिशन अपाचे RR 310 में काफी ग्राफिक्स दिए गये हैं। जिन पर कई अन्य कंपनियों के नाम लिखे गये हैं उम्मीद जताई जा रही है कि यह मॉडल भारत इ लौम्च होगा तो ये सब ग्राफिक्स हटा दिए जा सकते हैं क्योंकि प्रायोजन के लिए उन्हें साइन अप करने की लागत को पूरा करने से मोटरसाइकिल की कीमत काफी अधिक हो जाएगी।
इंजन
3 of 3
TVS Apache RR 310 का स्पेशल एडिशन
- फोटो : Social
स्पेशल एडिशन के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया ग्या है, सिर्फ इसके स्टाइल को थोड़ा अलग दिखाने के किये इसमें ग्राफिक्स और पेंट स्कीम पर काम किया है। इस बाइक में वही 312.2cc इंजन लगा हैं जो जो 34 पीएस की शक्ति और 27.3 एनएम का टार्क बनाता है। इसके अलावा यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक का कर्ब वेट 169.5 किलोग्राम पर रहेगा। इसके अलावा बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें 300 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक और 240 मिमी डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। यह बाइक ड्यूल चैनल ABS के साथ आती है। हाल ही में कंपनी ने अपाचे आरआर 310 के 2019 संस्करण में रेस-ट्यून स्लिपर क्लच जैसे सेफ्टी फीचर को शामिल किया है जिससे इसकी कीमत 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। उम्मीद है इस साल के अंत तक यह एडिशन भारत में उपलब्ध होगा। हंलाकि कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।