फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तबाही का दूसरा नाम बने क्रिस गेल, बने 500 छक्के मारने वाले इकलौते खिलाड़ी

Thu, 28 Feb 2019 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 28 Feb 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
WIvsENG: Chris Gayle completes 10,000 ODI runs; breaks many records

विश्व कप से पहले अपने करियर की आखिरी वन-डे सीरीज खेल रहे क्रिस गेल हर मैच में रिकॉर्ड बनाने के इरादे से मैदान पर उतर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने तूफान ला दिया। 97 गेंदों में ताबड़तोड़ 162 रन ठोकते हुए इस जमैकन ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Trending Videos
WIvsENG: Chris Gayle completes 10,000 ODI runs; breaks many records

419 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए गेल ने मैच में कुल 14 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही यह खब्बू बल्लेबाज 500 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में ही पूरा कर लिया था जब उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476 छक्के) को पीछे छोड़ दिया था। जबकि बुधवार को चौथे वनडे मैच में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 छक्के भी पूरे कर लिए।

WIvsENG: Chris Gayle completes 10,000 ODI runs; breaks many records

क्रिस गेल ब्रायन लारा के बाद वन-डे क्रिकेट में 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे कैरेबियाई खिलाड़ी बन गए। गेल ने अपने 288वें वनडे मैच में 10 हजार का आंकड़ा पार किया है। गेल ने ये आंकड़ा एक शानदार छक्के के साथ पूरा किया। वन-डे क्रिकेट में अब तक 14 खिलाड़ी 10 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं जिसमें सिर्फ दो ही खिलाड़ी ये कमाल कर पाए हैं। गेल से पहले ये कमाल सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
WIvsENG: Chris Gayle completes 10,000 ODI runs; breaks many records

क्रिस गेल ने एक वन-डे सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना डाला है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वन-डे मैच में गेल ने 14 छक्के जड़े जबकि इस सीरीज में अब तक वो 30 छक्के जड़ चुके हैं जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है और अभी एक मैच बाकी है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2015 क्रिकेट विश्व कप की 6 पारियों में 26 छक्के जड़कर रिकॉर्ड बनाया था जो अब उन्होंने तोड़ डाला है। यही नहीं, उन्होंने एक देश (वेस्टइंडीज) में खेलते हुए व किसी एक टीम (इंग्लैंड) के खिलाफ भी सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
WIvsENG: Chris Gayle completes 10,000 ODI runs; breaks many records

क्रिस गेल ने एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। ये रिकॉर्ड अब तक भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 66 छक्के जड़े हैं। गेल अब रोहित के रिकॉर्ड से काफी आगे निकल गए हैं। इसके साथ ही वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में अब क्रिस गेल दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में शतक पूरा किया। इस मामले में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम दर्ज है जिन्होंने 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक जड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed