फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-20 सीरीज हार के बाद बेबस नजर आए विराट कोहली, बोले- आप कुछ नहीं कर सकते

Thu, 28 Feb 2019 10:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 28 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Australia outplayed us in all department, specially Glenn Maxwell says Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार रात बेंगलुरु में भारत को दूसरे और निर्णायक टी-20 में सात विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह सीरीज जीतते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप किया। यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत में द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती हो। भारत अक्टूबर 2015 के बाद पहली बार अपने घर में कोई टी-20 सीरीज हारा है। उसे 2015 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2 मैच की सीरीज में 2-0 से रौंदा था। 

Trending Videos
Australia outplayed us in all department, specially Glenn Maxwell says Virat Kohli

इस हार के बाद भारतीय कप्तान हताश नजर आए। कोहली ने मैच के बाद कहा ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मुकाबले में हमसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंद, बल्ले और फील्डिंग में हमें मात दी। हमने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था। 190 का स्कोर किसी भी मैदान पर एक अच्छा स्कोर होता है। मगर विराट ने बताया कि आखिर मैच उनके हाथ से कहां फिसला।

Australia outplayed us in all department, specially Glenn Maxwell says Virat Kohli

विराट कहते हैं कि जब मैक्सवेल इस तरह एक पारी खेलते हैं तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेलने वाले मैक्सवेल की जमकर तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 113) ने तूफानी शतकीय पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia outplayed us in all department, specially Glenn Maxwell says Virat Kohli

वहीं भारत में पहली बार टी-20 द्विपक्षीय सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा भारत में कोई भी सीरीज जीतना बेहद खास है।  फिंच ने मैच के बाद कहा, 'भारत के खिलाफ भारत में किसी भी तरह की सीरीज जीतना बेहद खास है। मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली। मैं यहां एडम जम्पा का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिन्होंने इस विकेट पर बेहतरीन गेंदबाजी की।'

विज्ञापन
Australia outplayed us in all department, specially Glenn Maxwell says Virat Kohli
- फोटो : cricket.com.au

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा, 'भारत के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर किसी भी तरह की सीरीज जीतना बेहद खास है। मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली। मैं यहां एडम जंपा की भी तारीफ करूंगा। उन्होंने इस विकेट पर बेहतरीन गेंदबाजी की।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed