फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली लगातार दूसरे साल राजकोट में सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थ-डे, क्या अनुष्का भी होंगी साथ?

Sat, 04 Nov 2017 05:25 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 04 Nov 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
will virat this year too celebrates birtday with anushka in rajkot
virat anushka
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को 29 साल के हो जाएंगे। विराट इससे ठीक एक दिन पहले 4 नवंबर शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में खेलेंगे। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज जीत का तोहफा विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर देना चाहेगी।

 
will virat this year too celebrates birtday with anushka in rajkot
विराट और अनुष्का - फोटो : The indian express
विराट कोहली ने पिछले साल भी अपना जन्मदिन राजकोट में ही मनाया था। उस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने राजकोट में थी। टेस्ट 9 नवंबर से शुरू हुआ था। विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया 5 नंवबर को राजकोट पहुंची थी। जन्मदिन की पार्टी क्वीन होटल में आयोजित की गई थी। सिने तारिका अनुष्का शर्मा भी अपने बर्थ डे बॉय के लिए राजकोट में पहुंची थी। 
will virat this year too celebrates birtday with anushka in rajkot
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
पिछले एक साल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी नजदीक आए हैं। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस साल भी अनुष्का शर्मा विराट कोहली का जन्मदिन मनाने राजकोट पहुंचेंगी। विराट के लिए लगातार दो साल एक ही शहर में जन्मदिन का अवसर आना एक तरह से संयोग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
will virat this year too celebrates birtday with anushka in rajkot
विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में विराट ने 49 रनों की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को हार से बचाया था। विराट के पास इस साल भी राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है। 
विज्ञापन
will virat this year too celebrates birtday with anushka in rajkot
विराट कोहली - फोटो : SELF
टीम इंडिया ने दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का पहला टी-20 मैच जीता है। निश्वित तौर पर विराट कोहली राजकोट में सीरीज जीतकर इतिहास रचते हुए अपने जन्मदिन को यादगार बनाना चाहेंगे। टीम इंडिया अगर जीतती है तो यह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी-20 सीरीज जीत होगी। वैसे टीम इंडिया पिछले पांच सालों में अभी तक दो टी-20 सीरीज ही जीत पाई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed