फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे खतरनाक टीम RCB क्यों हारी फाइनल, ये रहे कारण

Mon, 30 May 2016 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
why RCB defeat ipl final?
आईपीएल की सबसे खतरनाक टीम मानी जा रही टीम आरसीबी फाइनल में बेहद कमजोर दिखाई दी और मैच हार भी गई। ये रहे उसके हार के 5 कारण।

सबसे खतरनाक टीम RCB क्यों हारी फाइनल, ये रहे कारण

why RCB defeat ipl final?
गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को ज्यादा तवज्जो देना: बंगलुरू की तेज विकेटों वाली पिच पर आरसीबी हर बार पहले क्षेत्ररक्षण ही चुनती आई है। लगातार जीत और मजबूत बल्लेबाजी के दम पर कप्तान अपनी टीम में गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी को ज्यादा तवज्जो देने लगे थे। इसका खामियाजा यह हुआ कि फाइनल में गेंदबाजी फ्लॉप साबित हुई। वहीं, इसके उलट सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की।

सबसे खतरनाक टीम RCB क्यों हारी फाइनल, ये रहे कारण

why RCB defeat ipl final?

खराब फिल्डिंग: आरसीबी के गेंदबाजों का मनोबल उनके फिल्डरों ने गिराया। फिल्डरों ने कई मौकों पर एक रन के बजाय दो रन जाने दिए, और तो और जहां बल्लेबाज को सिंगल भी नहीं मिलना चाहिए था, वहां भी ढ़िलाई बरती। हालांकि सनराइजर्स की ओर से कुछ कैच जरूर छोड़े गए लेकिन उनकी टीम के गेंदबाजों ने आरसीबी के बल्लेबाजों को हाथ खोलने के लिए ज्यादा स्पैस नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे खतरनाक टीम RCB क्यों हारी फाइनल, ये रहे कारण

why RCB defeat ipl final?

डेथ ओवरों में बहुत रन लुटाए: आरसीबी की फ्लॉप गेंदबाजी का आलम यह रहा कि आखिरी तीन ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 52 रन बना डाले। बेन कटिंग ने 15 गेंदों में 39 रन ठोंककर आरसीबी के लिए मुश्किलें बल्लेबाजी में आने से पहले ही बढ़ा दी थी।

विज्ञापन

सबसे खतरनाक टीम RCB क्यों हारी फाइनल, ये रहे कारण

why RCB defeat ipl final?
अच्छी ओपनिंग का नहीं ले पाया फायदा: आरसीबी की जवाबी बल्लेबाजी शानदार रही। क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की शतकीय साझेदारी की। लेकिन बाद के बल्लेबाज नहीं चले। गेल के आउट होने के बाद विराट कोहली को एबी डीविलियर्स के साथ क्रीज पर बने रहना चाहिए था, लेकिन वह अपना विकेट गंवा बैठे। वही गलती एबी ने की और फिर शेन वॉटसन ने। टीम को इसका खामियाजा हार से भुगतना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed